ग्वालियर के MLB कॉलेज में बेकाबू कार से उत्पात, छात्रा पर कसी फबती, बेरीकेड में टक्कर मारकर सुरक्षा गार्ड को किया घायल
जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने बेरीकेड में टक्कर मार दी, जिससे सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। उसके मुंह और सिर में चोट लगी है। इस मामले में कंपू थाने में फरियादी द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई।
Publish Date: Sat, 24 Oct 2026 09:42:33 PM (IST)Updated Date: Sat, 24 Oct 2026 09:43:05 PM (IST)
छात्र के उत्पाद में घायल सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी फुटेज। सोशल मीडियाHighLights
- बिना नंबर की कार से उत्पात
- सुरक्षा गार्ड को मारी टक्कर
- पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। एमएलबी कॉलेज में सिरफिरे कार सवार के उत्पात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वह छात्रा पर फबती कस रहा था।
सुरक्षा गार्ड के मुंह और सिर में लगी चोट
जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने बेरीकेड में टक्कर मार दी, जिससे सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। उसके मुंह और सिर में चोट लगी है। इस मामले में कंपू थाने में फरियादी द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस आरोपी छात्रा के घर पहुंची। वह घर पर नहीं मिला तो उसके पिता को थाने में बैठा लिया, उनसे पूछताछ चल रही है।
छात्र निशांत बिना नंबर की वरना कार लेकर पहुंचा कॉलेज
कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र निशांत शर्मा बिना नंबर की कार लेकर कॉलेज में पहुंच गया था। कॉलेज के अंदर कार ले जाने पर प्रतिबंध है, फिर भी वह सारे नियमों को ताक पर रखकर कार लेकर अंदर पहुंच गया। तेज रफ्तार में वह छात्राओं के सामने से कार निकाल रहा था।
छात्रा पर फबती कसने से रोका तो कार का दबा दिया एक्सीलेटर
एक छात्रा पर उसने फबती कसी, इसके बाद दूसरे छात्रों ने उसे टोका तो कार तेज रफ्तार में लेकर भागने लगा। उसने सुरक्षा गार्ड को कुचलने की कोशिश की, फिर बेरीकेड में टक्कर मार दी।
बेकाबू कार बेरीकेड में टक्कर मारी, सुरक्षा गार्ड उछलकर गिरा
बेरीकेड में टक्कर लगने से सुरक्षा गार्ड भी उछलकर गिरा और उसके भी चोट लगी है। इस मामले में गौरव मौर्य की ओर से कंपू थाने में छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।