शीतला माता मंदिर हादसा, एयर एम्बुलेंस से भोपाल AIIMS रेफर किया गया एक और गंभीर मरीज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं रख रहे हैं गंभीर रूप से घायल मरीजों के इलाज पर नजर।
Publish Date: Thu, 22 Oct 2026 06:03:46 PM (IST)Updated Date: Thu, 22 Oct 2026 06:04:19 PM (IST)
भिंड के मरीज अंकित पुत्र जयनारायण को एंबूलेंस से एयरपोर्ट ले जाते हुए। सौ. प्रशासनHighLights
- भिंड के मरीज को एयरलिफ्ट कर AIIMS भेजा
- CM डॉ. मोहन यादव खुद कर रहे निगरानी
- कलेक्टर द्वारा निजी अस्पतालों में दैनिक समीक्षा
डिजिटल टीम, ग्वालियर। ग्वालियर जिले में शीतला माता मंदिर के समीप हुई दु:खद दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए मरीजों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर एयर लिफ्ट कर उच्च स्तरीय इलाज के लिये एम्स में भर्ती कराया जा रहा है। इस क्रम में गुरुवार को एक और घायल मरीज को एयर लिफ्ट कर एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया।
मरीज भिंड के गोहद के हैं रहने वाले
आरजेएन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में भर्ती अंकित पुत्र जयनारायण निवासी मनोहर का पुरा तहसील गोहद जिला भिंड को एयर एम्बूलेंस के जरिए भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया। इससे पहले कल्पना परिहार निवासी ठाठीपुर, संजय शर्मा निवासी करनाल साहब की ढ्योड़ी व शैलेन्द्र सिंह तोमर निवासी मुरैना को एयर एम्बूलेंस के माध्यम से एम्स में भर्ती कराया जा चुका है। दुर्घटना में घायल मरीजों के इलाज पर मुख्यमंत्री स्वयं नजर रख रहे हैं।
इलाज की प्रतिदिन समीक्षा कर रही हैं कलेक्टर
जेएएच के ट्रामा सेंटर सहित शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के इलाज की मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।
कलेक्टर रुचिका चौहान स्वयं इलाज की प्रतिदिन समीक्षा कर रही हैं।
साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित विभाग के अन्य अधिकारियों को प्रतिदिन निजी अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों का हालचाल जानने एवं उनका बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।