ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। चुकंदर का जूस शरीर के लिए पोष्टिक है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए पौष्टिक आहारों को खाने-पीने की सलाह दी जाती है। इन्हीं में से एक है चुकंदर का जूस, चुकंदर का जूस पीने से कई बीमारियां दूर होती हैं। डायटीशियन डा अलका सिंह बतातीहैं कि चुकंदर में सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, सल्फर, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन, विटामिन बी1, बी2 और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते है,जो अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी होते है। गर्भवती महिलाओं के लिए चुकंदर का जूस हिमोग्लोबिन की कमी को पूरा करता है और खून बढ़ाता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी हमारी मदद कर सकता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व शरीर के लिए जरूरी माने जाते हैं।अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं या फिर कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता की समस्या से जूझ रहे हैं तो चुंकदर जूस का सेवन करें।
चुकंदर जूस के फायदे-
एनीमिया की शिकायत होने पर सुबह एक गिलास चुकंदर का जूस पीना चाहिए। ऐसा लगातार एक महीने करने से शरीर से खून की कमी दूर हो जाती है। अगर कोई चुकंदर का जूस रोजाना नियमित रूप से पीए, तो त्वचा पर चमक आ जाती है। साथ ही दाग-धब्बों और पिंपल्स की शिकायत भी दूर हो जाती है।चुकंदर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर्स होते हैं जो पेट को साफ रखने में मददगार होते हैं। यही वजह है कि ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के जबरदस्त तरीके से बढ़ाता है।हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत वाले लोगों को चुकंदर और गाजर का जूस बनाकर पीना चाहिए। इससे शरीर को नैचुरल शुगर मिलती है और बीपी कंट्रोल में रहता है।चुंकदर विटामिन-बी, विटामिन-सी, फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन और एंटिऑक्सीडेंट्स का बढ़िया स्रोत है. इसमें पाए जाने वाले ये तत्व खून साफ करने और शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।चुकंदर में पाया जाने वाला फॉस्फोरस बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है. चुकंदर इसका नेचुरल सोर्स है, जो बालों को बढ़ने में मददगार है। अगर शारीरिक मेहनत करते हैं तो चुकंदर का जूस आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। शारीरिक मेहनत के बाद इसका सेवन करने से रिकवरी करने में मदद मिलती है।
सामग्री-
3 चुकंदर
आधा नींबू का रस
एक चुटकी काला नमक
विधि-
सबसे पहले हम चंकुदर को अच्छे से धो लेंगे ताकि उस पर लगी मिट्टी जूस के अंदर न जाए। फिर हम चुंकदर को ऊपर से छील लेंगे।
चुकंदर को छिलने के बाद हम इसे बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लेंगे। अब हम एक मिक्सी जार लेंगे और उसमें काटे हुए चुकंदर के साथ ही हम इसमें काला नमक और आधा नींबू का रस भी डाल देंगे।ध्यान रहें आप इसमें चीनी का उपयोग न करें क्योंकि चीनी की वजह में इसमें बहुत से पौषक तत्व नष्ट हो जाते है और हमें फायदा नहीं मिलता है।जूस बनाने के लिए हम इसमें 2 गिलास पानी भी डाल देंगे। फिर हम मिक्सी को चलाकर इसका जूस बना लेंगे। जूस बनाने के लिए हम जूस को छान लेंगे।इसके लिए हम एक छलनी लेंगे और उसके नीचे एक बर्तन रख देंगे। जूस को हम छलनी के अंदर डाल देंगे, जिससे जूस नीचे रखें बर्तन में चला जाएगा और छलनी के अंदर कचरा रह जाएगा।अगर छलनी में कुछ ज्यादा ही प्लप रह गया है तो आप इसे चम्मच की सहायता से दबा लीजिए। बचा हुआ जूस भी बर्तन में चला जाएगा।जूस सर्व करने के लिए बिल्कुल तैयार है।