• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amazon के ग्वालियर आफिस पहुंची पुलिस, टीम लीडर ने कहा- आपकाे कोई भी जानकारी कानूनी रूप से ही दे पाएंगे

अमेजन से गांजे की सप्लाई कांड में पुलिस पड़ताल करती हुई ग्वालियर स्थित अमेजन आफिस में पहुंची थी।

By anil.tomarEdited By: anil.tomar
Publish Date: Mon, 15 Nov 2021 02:15:00 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Nov 2021 04:21:11 PM (IST)
Amazon के ग्वालियर आफिस पहुंची पुलिस, टीम लीडर ने कहा- आपकाे कोई भी जानकारी कानूनी रूप से ही दे पाएंगे

Online Marijuana smuggling News: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। अमेजन से गांजे की सप्लाई कांड में पुलिस पड़ताल करती हुई ग्वालियर स्थित अमेजन आफिस में पहुंची थी। यहां पर टीम लीडर ने जानकारी देने में आनाकानी की और कहा कि पुलिस को कोई भी जानकारी कानूनी रूप से ही दे पाएंगे। इसके बाद एसडीओपी ने सीआरपीसी 91 का नोटिस स्टेशन मैनेजर प्रशांत सिसौदिया के नाम पर दिया है। पुलिस ने कढ़ी पत्ते मंगवाने वाले आर्डर की डिटेल सहित अन्य जानकारी मांगी हैं।

गोहद एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में गोहद चौराहा पुलिस और सायबर की टीम रविवार को ग्वालियर में अमेजन ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के हब पहुंची। पुलिस ने स्टेशन मैनेजर प्रशांत सिसौदिया को नोटिस देकर रिकार्ड मांगा है। एसडीओपी का कहना है अमेजन से कढ़ी पत्ते के नाम पर 380-390 के बीच गांजे के पैकेट डिलीवर किए गए हैं। एक टीम हरिद्वार से एक आरोपित को लेकर आ रही है। इस आरोपित को शनिवार को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एससडीओपी नरेंद्र सोलंकी का कहना है कि ग्वालियर में गोसपुरा इंड्रस्टि्रयल एरिया नारायण विहार कालोनी गोले का मंदिर के पास अमेजन का ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड का हब है। आसपास के जिलों में यहीं से डिलीवरी जाती है। अमेजन से कढ़ी पत्ते के नाम पर डिलीवर हुए 380-390 गांजे के पैकेट के संबंध में पड़ताल करना है।


20 किलाे गांजे के साथ पकड़ाः

सूरज उर्फ कल्लू पवैया एवं पिंटू उर्फ बिजेन्द्र पुत्र डोंगर सिंह तोमर को 20 किलो गांजे के पैकेट के साथ पुलिस ने पकड़ा है। आरोपित विशाखापट्टनम से कढ़ी पत्ता के नाम से बुकिंग कर अमेजन का प्लेटफार्म उपयोग कर आनलाइन गांजें की तस्करी में शामिल पाए गए हैं। आरोपितों ने पुलिस को बताया था कि सूरज के मामा के बेटे मुकुल जायसवाल निवासी ग्वालियर ने ही बाबू टैक्स के नाम से कंपनी को अमेजन में सेलर के नाम से रजिस्टर्ड कराकर गांजे की तस्करी को शुरू कराया है। उसे हरिद्वार पुलिस ने दबोच लिया है।

अन्य वस्तु के नाम पर भी तस्करी का शक: एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी का कहना है शक है कि इसी तरह से अन्य वस्तु के नाम से गांजे की डिलीवरी पहुंचाई गई है। इसके साथ ही पुलिस अब उन लोगों तक भी पहुंचेगी, जो कढ़ी पत्ते के नाम पर अमेजन प्लेटफार्म का उपयोग कर गांजा मंगवा रहे थे।

वर्जन-

गोहद एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस व सायबर टीम ने ग्वालियर में अमेजन ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के हब पर छापा मारा है। यहां से रिकार्ड लेकर पड़ताल की जाएगी कि और कितने लोगों को अमेजन से कढ़ी पत्ते के नाम पर गांजे की सप्लाई की गई है।

मनोज कुमार सिंह, एसपी, भिंड

वर्जन-

अमेजन से कढ़ी पत्ता के नाम पर गांजे की सप्लाई होना गंभीर बात है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है। कैट मंगलवार से देशभर में अमेजन पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाएगी। इस संबंध में प्रदेश व देश के गृहमंत्री से मिलकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी।

भूपेंद्र जैन, अध्यक्ष, मध्य प्रदेश कैट