ग्वालियर में बाइक सवार होटल कर्मचारी पर हमला कर पर्स लूटा, इंदरगंज थाने में शिकायत
इस मामले में इंदरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची जांच की लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
Publish Date: Fri, 30 Oct 2026 02:24:21 PM (IST)Updated Date: Fri, 30 Oct 2026 02:25:55 PM (IST)
HighLights
- घोसीपुरा स्टेशन रोड पर दिया वारदात को अंजाम
- पर्स में रखे तीन हजार रुपये और नकदी लूटी
- पहचान कर घर पहुंचे तो फिर हुई मारपीट
नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। रेलवे स्टेशन स्थित एंबियेंस होटल में काम करने वाले युवक ने इंदरगंज थाने की सीमा में आने वाले घोसीपुरा स्टेशन रोड पर हमला और लूट की शिकायत की है। युवक के अनुसार वह होटल से डयूटी खत्म कर घर की ओर जा रहा था। तभी कुछ युवकों ने उसे रोका तो वह नहीं रूका। इसके बाद तीन युवकों ने दौड़कर लाठी मारी जो बाइक पर लगी वह गिर पड़ा।
पर्स में रखे हुए थे 3000 रुपये
अन्य युवक भी मौके पर आए और दो ने उसे पकड़ लिया व पर्स निकाल लिया। पर्स में तीन हजार रुपये रखे हुए थे। दो युवकों को थोड़ा पहचाना तो युवक मां के साथ बाद में घर पहुंचा जहां फिर मारपीट कर दी गई। इस मामले में इंदरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची जांच की लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
भदौरिया मार्केट के पास बैठे थे घात लगाकर
शिकायतकर्ता रोहित पुत्र चन्द्रमोहन खटीक निवासी-सत्यनारायण की टेकरी घोसीपुरा ने बताया कि 28 अक्टूबर की रात 11 बजे होटल से अपने घर आ रहा था कि भदौरिया मार्केट के पास 10-15 लड़के बेठे हुए थे और मुझे देखते ही उनके से एक लड़के ने आवाज लगाई कि रूक, वह नहीं रूका तो उक्त लड़कों मे से दो-तीन लड़कों ने दौड़कर बाइक में लाठी मारी जिससे बाइक टूट गई। तोड़फोड़ के बाद लात घूसों से मारपीट की व तीन हजार रुपये रखे पर्स को भी छीन लिया।
पुलिस को कॉल किया और इंदरगंज थाने रोहित मां के साथ पहुंचा तो पुलिस ने कहा कि उन लड़कों की पहचान लेकर आओ। दो लड़के आरिफ व चुन्नु के घर पहुंचे तो वहां मारपीट कर दी गई। जिससे मां को चोट आई।