• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्वालियर में जीजा की घिनौनी करतूत... साढ़ू की हत्या, साली से किया दुष्कर्म, अब 7 महीने बाद FIR दर्ज

MP Crime: पीड़िता ने बाद में कोर्ट में खुलासा किया कि जीजा शुरू से उस पर गलत नजर रखता था। घटना के दिन उसने पिता व भाई के आने का बहाना बनाकर उसे बुलाया...और पढ़ें

By Vikram Singh TomarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 09 Aug 2025 05:25:46 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 Aug 2025 05:25:46 PM (IST)
ग्वालियर में जीजा की घिनौनी करतूत... साढ़ू की हत्या, साली से किया दुष्कर्म, अब 7 महीने बाद FIR दर्ज
ग्वालियर में जीजा की घिनौनी करतूत।

HighLights

  1. ग्वालियर में गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज खुलासा
  2. महिला के पति को शराब पिलाई फिर किया गैंगरेप
  3. विरोध करने पर साढ़ू सिर पटिया में पटककर की हत्या

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर में सात महीने पहले हुई एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में अब गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 30 दिसंबर 2024 को आऊखाना घासमंडी में मृतक की पत्नी को उसके जीजा ने घर बुलाया था, जहां जीजा के साथ उसका भांजा और एक अन्य युवक मौजूद था।

पति को पिलाई शराब फिर किया गैंगरेप

आरोप है कि तीनों ने महिला के पति को शराब पिलाई और नशे में धुत होने पर महिला से गैंगरेप किया। विरोध करने पर जीजा ने साढ़ू का सिर पटिया में पटककर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद तीन साल के बेटे को बंधक बनाकर महिला को मजबूर किया गया कि वह इसे हादसा बताए।


दुष्कर्म के बाद महिला को धमकाया

घटना के समय महिला ने पुलिस को बयान दिया था कि पति नशे में छत से गिर गया, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फाइल बंद कर दी। मृतक के परिजन ने शुरू से हत्या का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस ने पत्नी के बयान के आधार पर इसे हादसा माना।

ये भी पढ़ें- सागर में आदिवासी के सुसाइड मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार से पूछा- शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई?

7 महीने बाद कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

पीड़िता ने बाद में कोर्ट में खुलासा किया कि जीजा शुरू से उस पर गलत नजर रखता था। घटना के दिन उसने पिता व भाई के आने का बहाना बनाकर उसे बुलाया, लेकिन वहां तीनों आरोपियों ने शराब पार्टी की और उसके पति के साथ मारपीट कर हत्या कर दी। कोर्ट के आदेश पर सात महीने बाद ग्वालियर थाना पुलिस ने गैंगरेप और हत्या का मामला दर्ज किया है।