Budhaditya Yog 2021: मनीष शर्मा, ग्वालियर नईदुनिया। सूर्य और बुध ग्रह के मिलन से आज बुधादित्य याेग बन रहा है। यह युति तीन राशियाें के जातकाें काे विशेष लाभ पहुंचाने वाली है। आइए जाने किन राशियाें के जातकाें काे मिलेगा लाभ। 21 नवम्बर रविवार से बुध ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। बुध के सूर्य के साथ संयोग या युति से बुधादित्य योग का निर्माण होता है। ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार पुरी ने बताया कि इस राशि में सूर्य देव 16 नवंबर से विराजमान हैं, आज से बुध का भी वृश्चिक राशि में प्रवेश हो गया है। जिससे वृश्चिक राशि में 21 नवंबर से लेकर 10 दिसंबर तक बुधादित्य योग बन राह है। वैदिक ज्योतिष में बुधादित्य योग को बेहद ही शुभ योग माना जाता गया है। इस योग के बनने से मीन, सिंह, कुंभ राशि वालों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा वृषभ, कन्या, कर्क और मकर राशियों वालों के लिए भी बुध का यह परिवर्तन सकारात्मक रहेगा।
जानें क्या हाेगा लाभ
मीन: इस राशि के जातकों पर इन दिनों लक्ष्मी माता की विशेष कृपा रहेगी। जिससे इन्हें धन लाभ होने से इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही नौकरी में पदोन्नति के आसार भी है।
सिंह: इन राशि के जातकों के चतुर्थ भाव में सूर्य-बुध की युति बन रही है। जिसके चलते इन्हें धन लाभ के साथ पारिवारिक सुख भी मिलेगा। साथ ही इनको अपने कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे।
कुंभ: इन राशि के जातकों के दशम भाव में सूर्य-बुध की युति बन रही है। जिससे इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
नाेटःइस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।