• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर गौरव दिवस... आउट आफ कंट्रोल हुई भीड़, कैलाश खेर बोले- 'जानवरगीरी मत कीजिए'

ग्वालियर गौरव दिवस पर सूफी गायक कैलाश खेर ने सुफियाना गीतों से समां बांध दिया। ग्वालियर व्यापार मेला में हुए कार्यक्रम में उनके लोकप्रिय गीतों पर दर्श...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 26 Dec 2025 08:44:46 AM (IST)Updated Date: Fri, 26 Dec 2025 08:44:46 AM (IST)
ग्वालियर गौरव दिवस... आउट आफ कंट्रोल हुई भीड़, कैलाश खेर बोले-  'जानवरगीरी मत कीजिए'
कैलाश खेर का ग्वालियर कॉन्सर्ट में विवाद

HighLights

  1. गौरव दिवस पर कैलाश खेर की सुफियाना प्रस्तुति
  2. लोकप्रिय गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमे
  3. ग्वालियर को संस्कृति और अध्यात्म की नगरी बताया

ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। ग्वालियर गौरव दिवस के अवसर पर ग्वालियर व्यापार मेला में आयोजित कैलाश खेर कंसर्ट में गुरुवार की रात भीड़ आउट ऑफ कंट्रोल हो गई। इस पर कैलाश खेर ने गाना छोड़कर फैंस से बोला कि यदि कोई इंस्ट्रुमेंट के निकट आया तो हम शो बंद कर देंगे। उन्होंने कहा, "हमने आपकी प्रशंसा की और आप इतनी जानवरगिरी कर रहे हैं।"

कैसे बिगड़े हालात

दरअसल कैलाश खेर ने कंसर्ट शुरू होने के तकरीबन सवा घंटे बाद प्रशासन से अपील की थी कि मंच और आडियंस के बीच की दूरी बहुत ज्यादा है, बेरिकेड हटा दिए जाएं। इतना सुनकर आडियंस बेरिकेड क्रास कर आगे आ गई। कुछ ही समय बाद उनके फैंस इतने नजदीक आ गए कि टीम को इंस्ट्रुमेंट से छेड़छाड़ का आंदेशा होने लगा।


रोकना पड़ा शो

इस पर कैलाश खेर ने माइक संभालकर कंट्रोल करने का प्रयास किया और कुछ समय के लिए गाना बंद कर दिया। उन्होंने बोला कि जब आप लोग पीछे जाओगे, तब ही मैं गाऊंगा। तकरीबन साढ़े पांच मिनट के लिए शो रोकना पड़ा। इस पर आडियंस पीछे पहुंच गई और फिर शो शुरू हुआ।

इसे भी पढ़ें- देवास में नर्मदा के पुराने पुल से हरदा के युवक ने लगाई छलांग, मौत; शव ले जाने के तरीके पर उठा विवाद