• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में स्नैपचैट की दोस्ती पड़ी भारी: 12वीं की छात्रा से होटल में दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट में केस दर्ज

समाधिया कॉलोनी निवासी छात्रा की करीब एक वर्ष पूर्व स्नैपचैट ऐप के जरिये कृष्णा खाटवानी से जान-पहचान हुई थी।

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 04:18:07 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 04:18:50 PM (IST)
ग्वालियर में स्नैपचैट की दोस्ती पड़ी भारी: 12वीं की छात्रा से होटल में दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट में केस दर्ज

HighLights

  1. होटल बुलाकर पीड़िता को डराया
  2. कोचिंग का बोलकर निकली थी छात्रा
  3. सीसीटीवी खंगाले, आरोपी की तलाश जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि ग्वालियर। इंटरनेट मीडिया पर हुई पहचान के बाद नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शहर के इंदरगंज थाना क्षेत्र में 12वीं की एक छात्रा के साथ होटल अमलतास में उसके दोस्त कृष्णा खाटवानी ने ही दुष्कर्म है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी ने छात्रा को अमलतास होटल के कमरा नंबर 212 में बुलाया

समाधिया कॉलोनी निवासी छात्रा की करीब एक वर्ष पूर्व स्नैपचैट ऐप के जरिये कृष्णा खाटवानी से जान-पहचान हुई थी। 22 सितंबर को आरोपी ने छात्रा को मिलने के बहाने राजीव प्लाजा स्थित अमलतास होटल के कमरा नंबर 212 में बुलाया। छात्रा अपने घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकली थी।


पिता को जान से मारने की धमकी देकर की ज्यादती

होटल पहुंचने पर आरोपी ने पीड़िता को उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी और साथ में खींचे फोटो सार्वजनिक करने का भय दिखाकर उसके साथ ज्यादती की। घटना से भयभीत छात्रा ने घर पहुंचकर स्वजनों को आपबीती बताई। इसके बाद स्वजनों के साथ इंदरगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।