• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

आज शीतला माता मंदिर हादसे के पीड़ित परिवारों के घर जाएंगे CM मोहन यादव, अफसरों संग लेंगे उच्च स्तरीय बैठक

CM Mohan Yadav Gwalior visit: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर पहुंचेंगे। वे पीड़ित परिवारों से ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 10:58:42 AM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 10:58:42 AM (IST)
आज शीतला माता मंदिर हादसे के पीड़ित परिवारों के घर जाएंगे CM मोहन यादव, अफसरों संग लेंगे उच्च स्तरीय बैठक
पीड़ित परिवारों के घर जाएंगे CM मोहन यादव। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को ग्वालियर दौरे पर पहुंचेंगे।
  2. हादसे के मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना जताएंगे।
  3. कलेक्ट्रेट में अफसरों संग मुख्यमंत्री लेंगे अहम उच्च स्तरीय बैठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के गेट पर हुए भीषण हादसे के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ग्वालियर पहुंचेंगे। उनका प्रस्तावित कार्यक्रम ग्वालियर प्रशासन को पहुंच गया है जिसके तहत वे मृतकों के घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।

मंत्रियों व अफसरों के साथ ले सकते हैं उच्च स्तरीय बैठक

इसके अलावा मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट में मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों एवं अफसरों सहित उच्च स्तरीय बैठक भी ले सकते हैं। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री की बैठक को लेकर यह संकेत भी आ रहे हैं कि इस मामले में और बड़ी कार्रवाई भी हो सकती है।


naidunia_image

15 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा, मजिस्ट्रियल जांच शुरू

इस हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 15 पहुंच गया है और 42 घायल हैं, जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश भी दिए हैं। वहीं कलेक्टर द्वारा आदेशित मजिस्ट्रियल जांच के तहत जांच अधिकारी एडीएम सीबी प्रसाद द्वारा सोमवार को दस्तावेजों का एकत्रीकरण किया जाएगा। अधिकारी स्पाट पर विजिट भी करेंगे। बता दें कि शहर में इस हादसे को लेकर पुलिस व प्रशासन पर लोगों का भारी आक्रोश है।