12वीं की छात्रा को एक्स्ट्रा क्लास के बहाने बुलाकर कोचिंग टीचर ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
आरोपी सत्यजीत शाक्य मुरैना जिले का निवासी है और यह शासकीय क्वार्टर में एमआइजेडजेड क्लासेस चला रहा था।
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 07:51:33 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 07:52:02 PM (IST)
HighLights
- एक्स्ट्रा क्लास के बहाने बुलाकर दरिंदगी
- डर के चलते 12 दिन बाद खुलासा
- पॉक्सो एक्ट में आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। थाटीपुर थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा की रिपोर्ट पर कोचिंग संचालक सत्यजीत शाक्य के खिलाफ पॉक्सो सहित दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता 12वीं की छात्रा है। आरोपी मुरैना जिले का निवासी है और यह शासकीय क्वार्टर में एमआइजेडजेड क्लासेस चला रहा था।
घटना 24 सितंबर की है
पीड़िता ने बताया कि वह 12वीं की तैयारी कर रही है और यह बचपन से मामा के घर रह रही थी। स्कूल के अलावा वह आरोपी की कोचिंग में पढ़ने के लिए भी जाती थी। घटना 24 सितंबर की है। उस दिन कोचिंग पर उसके बैच की छुट्टी थी, शिक्षक ने अतिरिक्त कक्षा के लिए बुलाया। जब वह कोचिंग पहुंची, तो वहां सन्नाटा पसरा हुआ था और शिक्षक के अलावा कोई नही थी।
अकेली पाकर शिक्षक ने किया गलत काम
उसे अकेली देखकर शिक्षक नीयत बदल गई। आरोपी उसे पकड़कर जबरन कमरे ले जाने लगा, उसके प्रतिरोध करने पर बाल पकड़कर धमकाने लगा। आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। वह घटना से डर गई थी, उसने मामा- मामी को कुछ नहीं बताया, क्योंकि उस समय मामी का ऑपरेशन भी हुआ था।
डर के कारण उसने कोचिंग जाना भी बंद कर दिया था। घरवालों के कोचिंग न जाने का कारण पूछने पर उसने सब कुछ बता दिया। पुलिस दुष्कर्म के मामले की जांच कर रही है।