• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर: परीक्षा देने गई कॉलेज छात्रा और मदरसे से 13 वर्षीय बालक लापता, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

पुलिस ने दोनों मामलों में अपहरण के प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 10:33:29 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 10:34:33 PM (IST)
ग्वालियर: परीक्षा देने गई कॉलेज छात्रा और मदरसे से 13 वर्षीय बालक लापता, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

HighLights

  1. 14 अक्टूबर से दोनों का सुराग नहीं
  2. कॉलेज और मदरसे से गायब हुए दोनों
  3. सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में दो अलग-अलग घटनाओं में एक 22 वर्षीय कॉलेज छात्रा और 13 वर्षीय बालक लापता हो गए। दोनों के लापता होने की घटनाएं 14 अक्टूबर को सामने आईं। कई दिन बीतने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस ने दोनों मामलों में अपहरण के प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

परीक्षा देने कॉलेज आई छात्रा नहीं लौटी

पहली घटना मुरार स्थित शासकीय विजयाराजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय की है। बेहट निवासी 22 वर्षीय छात्रा 14 अक्टूबर को अपने 16 वर्षीय छोटे भाई के साथ परीक्षा देने कॉलेज आई थी। भाई उसे कॉलेज छोड़कर चला गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद भी जब छात्रा बाहर नहीं आई, तो भाई शाम को अकेले घर लौट गया। परिजन ने जब उससे बहन के बारे में पूछा, तो उसने बताया कि परीक्षा खत्म होने के बाद भी वह कॉलेज से बाहर नहीं आई थी। इसके बाद परिजन ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अंततः मामले की शिकायत मुरार थाना पुलिस से की गई।


मदरसे में पढ़ने वाला बालक भी गायब

दूसरी घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र की है। सागरताल के मेवाती मोहल्ले का मूल निवासी परिवार वर्तमान में लक्ष्मणगढ़, भिंड रोड पर रहता है। परिवार का 13 वर्षीय बालक एजी ऑफिस के पास स्थित मदरसा दारूल कुरान में रहकर पढ़ाई करता था। 14 अक्टूबर की रात वह मदरसे में ही था, लेकिन 15 अक्टूबर की सुबह वहां नहीं मिला। मदरसे के मौलवी ने इसकी सूचना परिजन को दी। परिजन मदरसे पहुंचे और जानकारी जुटाने के बाद झांसी रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस दोनों की तलाश में जुटी

दोनों घटनाओं में पुलिस ने अपहरण के प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस छात्रा और बालक की तलाश कर रही है। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि उनके आने-जाने के संबंध में कोई सुराग मिल सके। हालांकि, अब तक दोनों का पता नहीं चल पाया है।