
ग्वालियर। मेला मैदान स्थित फैशिलीटेशन सेंटर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन एवं महासदस्यता अभियान में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं।
ग्वालियर में कांग्रेस के सदस्यता अभियान से पहले पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने बागी पूर्व विधायकों पर हमला, बोलते हुए कहा कि ये लोग पैसे के लिए बिके और ग्वालियर चंबल अंचल के मतदाताओं को धोखा दिया है। अब जनता एेसा विधायक चाहती है जो बिकाऊ नहीं टिकाऊ हो।
सिंधिया के भ्रष्टाचार के अारोपों पर जयवर्धन सिंह बोले कि जिनके लोगों ने 35-35 करोड़ रुपए लिए हों वे कैसे अारोप लगा सकते हैं। कोरोना काल में भी सदस्यता अभियान के अायोजन पर उन्होंने कहा कि कोरोना की गाइडलाइन है हम इसका पालन कर रहे हैं। भाजपा इतने बड़े-बड़े कार्यक्रम कर रही है परन्तु अाम जनता और कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, परन्तु भाजपा को कार्यक्रमों की अनुमति दी जा रही है।
भाजपा के अभियान के जवाब में कांग्रेस का सदस्यता अभियान कार्यक्रम अपने निर्धारित समय से लगभग 2 घंटे देरी तक शुरू नहीं हो सका है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ग्वालियर पहुंचे हैं, सज्जन सिंह वर्मा और नर्मदा प्रसाद प्रजापति के आने का इंतजार हो रहा है। पहले सभी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उधर प्रेस वार्ता के लिए ग्वालियर के स्थानीय नेताओं को दूसरी पंक्ति में जगह दिए जाने से नाराज होकर वे मंच पर ही नहीं पहुंचे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुलूस के शक्ल में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। वहीं गोविंद सिंह ने मीडिया से बातचीत में ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा।
ग्वालियर में कांग्रेस के स्थानीय नेता नहीं पहुंचे मंच पर, दी थी पीछे की सीट, देखें VIDEO https://t.co/U79t71f7AH pic.twitter.com/ybUO55stuF
— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 26, 2020

इस दौरान भाजपा और ज्योतिरादित्य सिंधिया विरोधी नारे लगाए। कांग्रेस ने मंगलवार को इसके लिए अनुमति मांगी थी, इसके बाद देर रात इसे रद्द कर दिया। इसके बाद फिर विवाद बढ़ा तो देर रात फिर उन्हें अनुमति दी गई। हालांकि ग्वालियर में कोराना वायरस के फैलते हुए संक्रमण के बीच कार्यक्रम में शारीरिक दूरी का पालन देखने को नहीं मिल रहा है।
कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने ग्वालियर पहुंचे जयवर्धन सिंह #Gwalior pic.twitter.com/ZagOg25Tni
— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 26, 2020
इसके पहले आज पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, ग्वालियर में कांग्रेस के पोल खोल अभियान की अनुमति को लेकर हुए विवाद पर कहा कि हम लोग ग्वालियर जा रहे हैं, जिसमें दम हो रोक कर दिखाए। ज्योतिरादित्य सिंधिया के संघ मुख्यालय जाने पर वर्मा बोले, बेहतर होता पहले रानी लक्ष्मी बाई की समाधि पर जाते। उन्होंने कहा सिंधिया जी अब श्रीमंत नहीं रहे अभी तो वो गृहमंत्री अमित शाह के यहां चक्कर लगाएंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यहां चक्कर लगाएंगे। ग्वालियर में बीजेपी के सदस्यता अभियान पर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को झूठ बोलने की ट्रेनिंग देने के बाद बीजेपी में शामिल कराया गया है, 76 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल कराने के आंकड़े पर झूठ बोलते हुए शर्म आना चाहिए। उमा भारती के सोनिया गांधी पर किया ट्वीट पर बोले वे पलायन करने वाली नेता हैं। उन्होंने गंगा की सफाई को लेकर वचन दिया था अपना वचन पूरा नहीं कर पाई।
ग्वालियर में कांग्रेस का कार्यक्रम, नहीं दिख रही शारीरिक दूरी #Gwalior #MadhyaPradesh pic.twitter.com/4kY4IPU7i0
— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 26, 2020
सदस्यता अभियान की सूची मोबाइल नंबर सहित जारी करें
कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता केके मिश्रा ने भाजपा के तीन दिवसीय सदस्यता अभियान पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान बनाम कोरोना फैलाओ अभियान में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों की सूची मोबाइल नंबर के साथ जारी करनी चाहिए। अन्यथा यह माना जाएगा कि भाजपा नेताओं ने ग्वालियर-चंबल संभाग की जनता को धोखा दिया है।
ग्वालियर में कांग्रेस का कार्यक्रम शुरू, नहीं दिख रही शारीरिक दूरी #Gwalior #MadhyaPradesh pic.twitter.com/8icoRBpWxp
— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 26, 2020