मध्य प्रदेश के जिस विभाग में भ्रष्टाचार न हो, तो उसके मुखिया का नागरिक अभिनंदन करूंगा, जीतू पटवारी ने कहा
प्रदेश में भ्रष्टाचार की गंगा ऊपर से नीचे तक बह रही है। इससे आम नागरिक, किसान, व्यापारी से लेकर हर तबका परेशान है। उनका कहना था कि कोई ऐसा विभाग बता द...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 23 Jan 2026 08:34:21 PM (IST)Updated Date: Fri, 23 Jan 2026 08:35:57 PM (IST)
जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश के भ्रष्टाचार पर किया प्रहार।HighLights
- मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर, हर तबका परेशान।
- इस पर प्रदेश के मुख्य सचिव ने भी मुहर लगा दी है।
- प्रदेश में भ्रष्टाचार की गंगा ऊपर से नीचे तक बह रही है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को नगर प्रवास के दौरान प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा हमला बोला है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हम लोग पहले से कह रहे थे कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। इस पर प्रदेश के मुख्य सचिव ने भी मुहर लगा दी है।
प्रदेश में भ्रष्टाचार की गंगा ऊपर से नीचे तक बह रही है। इससे आम नागरिक, किसान, व्यापारी से लेकर हर तबका परेशान है। उनका कहना था कि कोई ऐसा विभाग बता दो जहां भ्रष्टाचार नहीं हो, ऐसे विभाग के मुखिया का मैं स्वयं नागरिक अभिनंदन करना चाहता हूं।
प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखा है। पटवारी ने कहा कि बगैर पैसे लिए पोस्टिंग नहीं होती है। उसके बाद भ्रष्टाचार नीचे तक शुरू हो जाता है।
हम लोग तो पहले से कह रहे थे कि 50 प्रतिशत का भ्रष्टाचार चल रहा है। मु्ख्य सचिव की स्वीकारोक्ति के बाद मुख्यमंत्री को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।