• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

भैया दूज पर ग्वालियर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर उमड़ी भारी भीड़, पैसेंजर ट्रेनों में दिखा सबसे अधिक दबाव

दोपहर तक स्थिति यह हो गई कि हर प्लेटफार्म पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई देने लगी।

By Vikram Singh TomarEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 10:15:32 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 10:20:48 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भैया दूज पर ग्वालियर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर उमड़ी भारी भीड़, पैसेंजर ट्रेनों में दिखा सबसे अधिक दबाव
बस स्टैंड पर बस से जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ रही। नईदुनिया

HighLights

  1. पैसेंजर ट्रेनों में रही सबसे ज्यादा भीड़
  2. तत्काल टिकट न मिलने से यात्री निराश
  3. बसों में भी पैर रखने की नहीं थी जगह

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। भाईदूज पर बुधवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही ने सारे इंतजामों की परीक्षा ले ली। सुबह से ही स्टेशन पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया और कुछ ही घंटों में प्लेटफार्म, टिकट खिड़कियों और पूछताछ केंद्रों पर भीड़ बढ़ती चली गई। दोपहर तक स्थिति यह हो गई कि हर प्लेटफार्म पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई देने लगी।

80 % से ज्यादा संख्या पैसेंजर ट्रेनों से सफर करने वालों की रही

अनुमान है कि, बुधवार को रेलवे स्टेशन से 50 व बस स्टैंड से 25 हजार से अधिक यात्रियों ने यात्रा की। इनमें 80 प्रतिशत से ज्यादा संख्या पैसेंजर ट्रेनों से सफर करने वालों की रही। आगरा-झांसी, भोपाल-नई दिल्ली और भिंड रेलमार्ग पर चलने वाली गाड़ियों में यात्रियों का दबाव सबसे अधिक रहा।


सुबह करीब सात बजे से स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी थी

सुबह करीब सात बजे से स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी थी। दस बजे तक बुकिंग खिड़कियों और प्लेटफार्म पर लंबी कतारें लग गईं। आगरा-झांसी, झांसी-आगरा और भिंड एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। मेल और एक्सप्रेस गाड़ियों के सामान्य श्रेणी के डिब्बों में भी यात्रियों को जगह पाने के लिए जिद्दोजहद करनी पड़ी।

स्टेशन पर सबसे ज्यादा अव्यवस्था उस समय देखने को मिली, जब यात्रियों से भरी ट्रेनें प्लेटफार्म पर पहुंचीं। पहले से भरे डिब्बों में चढ़ने के लिए यात्रियों की भीड़ दरवाजों पर टूट पड़ती थी।

जनरल कोच में प्रवेश पाने के लिए लोग एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते नजर आए। कई बार धक्का-मुक्की के कारण ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों के लिए बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। जिन लोगों को डिब्बे में जगह नहीं मिल सकी, उन्हें अगली ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। दोपहर बाद यात्रियों का दबाव और बढ़ने से स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई।

naidunia_image

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ रही। नईदुनिया

सभी टिकट खिड़कियां खोलनी पड़ीं

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने सुबह से ही बुकिंग के सभी काउंटर चालू रखे। ट्रेनों के आने-जाने की जानकारी देने के लिए लगातार उद्घोषणाएं की जाती रहीं। यात्रियों को व्यवस्थित रखने और किसी अप्रिय स्थिति से बचाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के जवान भी लगातार सजग रहे।

तत्काल आरक्षण में भी नहीं मिली राहत, छठ पर घर जाने वाले निराश

पहले से आरक्षण नहीं करा पाने वाले यात्रियों को तत्काल टिकट से उम्मीद थी, लेकिन यहां भी अधिकांश लोगों को निराशा हाथ लगी। सुबह से काउंटर पर इंतजार करने के बाद भी कई यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल सका। टिकट लेने के लिए जब तक उनका नंबर आया, संबंधित ट्रेनों की सीटें भर चुकी थीं। तत्काल आरक्षण कराने वालों में बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या भी काफी थी। छठ पर्व पर अपने घर पहुंचने की तैयारी कर रहे इन यात्रियों को सीट नहीं मिलने के कारण मायूस लौटना पड़ा।

बस-ट्रेनों की स्थिति

भैया दूज पर ग्वालियर से दूसरे शहरों की ओर जाने वाली बसों में भी यात्रियों की भारी भीड़ रही। सुबह से ही बस स्टैंड पर यात्रियों का पहुंचना शुरू हो गया था। आगरा, मुरैना, भिंड, दतिया, झांसी और शिवपुरी मार्ग पर जाने वाली बसों में सबसे अधिक दबाव देखने को मिला। बसों के रवाना होने से पहले ही सीटें भर गईं। कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा, जबकि कुछ को अगली बस का इंतजार करना पड़ा। वहीं बाहरी शहरों यानी लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी भीडभाड के साथ अतिरिक्त किराये का भार झेलना पडा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।