• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में RPF ने चलाया ऑपरेशन 'अमानत', 40 हजार रुपए का मोबाइल बरामद कर यात्री को सुरक्षित लौटाया

रविवार को 'रेल मदद' के माध्यम से आरपीएफ को सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 12192 के एम-वन कोच की सीट नंबर 66 पर यात्री का मोबाइल छूट गया है। सूचना मिलते ही...और पढ़ें

By Priyank SharmaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 24 Aug 2026 11:31:38 AM (IST)Updated Date: Mon, 24 Aug 2026 11:46:18 AM (IST)
ग्वालियर में RPF ने चलाया ऑपरेशन 'अमानत', 40 हजार रुपए का मोबाइल बरामद कर यात्री को सुरक्षित लौटाया
CRPF ने मोबाइल बरामद कर यात्री को लौटाया (AI जनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. ट्रेन में छूटा 40 हजार रुपए का मोबाइल
  2. आरपीएफ ने ऑपरेशन चलाकर किया बरामद
  3. CRPF की ईमानदारी और तत्परता की सराहना

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ट्रेन में छूटे करीब 40 हजार रुपए कीमत के मोबाइल को आरपीएफ ने ऑपरेशन 'अमानत' के तहत बरामद कर यात्री को सुरक्षित लौटा दिया। मोबाइल वापस मिलने पर यात्री ने आरपीएफ की तत्परता और ईमानदारी की सराहना की।

रविवार को 'रेल मदद' के माध्यम से आरपीएफ को सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 12192 के एम-वन कोच की सीट नंबर 66 पर यात्री का मोबाइल छूट गया है। सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक कृष्ण देव यादव ने ट्रेन को अटैंड कर सीट के आसपास तलाश की। इस दौरान मोबाइल बरामद कर उसे सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट पर जमा कराया गया।


यात्री को दिया मोबाइल

मोबाइल छूटने की सूचना के बाद प्रेमनगर झांसी निवासी 19 वर्षीय प्रशांत आरपीएफ पोस्ट पहुंचा और मोबाइल पर अपना दावा प्रस्तुत किया। आवश्यक जांच-पड़ताल और सुपुर्दगी की प्रक्रिया पूरी कर मोबाइल की पहचान सुनिश्चित की गई। इसके बाद सहायक उप निरीक्षक हिरेंद्र कुमार मीणा ने सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल प्रशांत को सुरक्षित सौंप दिया।