• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग से तंग ग्वालियर के कारोबारी ने नदी में लगाई छलांग, सुसाइड नोट ने खोले राज

थाना प्रभारी बलवीर सिंह मावई और एसडीओपी गगन हनौत भी मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ के गोताखोरों के माध्यम से नदी में तलाश शुरू कराई। घंटों सर्चिंग के बाद ...और पढ़ें

By Ajay RawatEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 10:31:24 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 10:31:24 PM (IST)
हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग से तंग ग्वालियर के कारोबारी ने नदी में लगाई छलांग, सुसाइड नोट ने खोले राज
हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग से तंग ग्वालियर के कारोबारी ने नदी में लगाई छलांग

HighLights

  1. हनी ट्रैप से तंग सराफा व्यापारी मनोज सोनी ने नदी में लगाई छलांग
  2. सुसाइड नोट में 2.5 लाख वसूलने और 5 लाख और मांगने के लगाए आरोप
  3. बेटी को फोन कर दी सूचना; SDRF की टीम नदी में तलाश में जुटी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। डबरा के सराफा कारोबारी 53 वर्षीय मनोज कुमार सोनी निवासी डीएवी स्कूल वाली गली, सराफा बाजार ने हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे भितरवार थाना क्षेत्र के धूमेश्वर धाम मंदिर के पास सिंध नदी के धुंआ घाट कुंड में छलांग लगा दी। छलांग लगाने से पूर्व फोन पर अपनी बेटी को इसकी सूचना दी थी। नदी के घाट पर कपड़े और मोबाइल रखे हुए मिले हैं।

थाना प्रभारी बलवीर सिंह मावई और एसडीओपी गगन हनौत भी मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ के गोताखोरों के माध्यम से नदी में तलाश शुरू कराई। घंटों सर्चिंग के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। अत्यधिक अंधेरा होने के कारण देर शाम सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा।


एनडीआरएफ की टीम और मोटर बोट से गुरुवार सुबह से नदी में सर्चिंग की जाएगी। घटना की खबर लगते ही डबरा सराफा बाजार के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे पहुंच गए।

झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर मांगे जा रहे थे पैसे

मामले में कारोबारी का लिखा कथित सुसाइड नोट सामने आया है जो डबरा थाना प्रभारी के नाम भेजा गया है। सुसाइड नोट में मनोज ने खुद को पूरी तरह निर्दोष बताते हुए महिला उत्पीड़न के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल किए जाने का आरोप लगाया है।

नोट के अनुसार उससे 2.50 लाख रुपये पहले ही लिए जा चुके थे और पांच लाख रुपये की और मांग की जा रही थी। पैसे देने से इनकार करने पर यौन उत्पीड़न का आवेदन देकर एफआइआर दर्ज कराने की निरंतर धमकी दी जा रही थी। इसे हनी ट्रैप का मामला बताते हुए उसने पुलिस और न्यायपालिका से कार्रवाई की गुहार लगाई है। सुसाइड नोट में प्रवेश बघेल, विजेन्द्र बघेल के पुत्र तथा मनीष बघेल को कथित साजिश में शामिल बताया गया है।

पुलिस सुनवाई न होने से निराश था कारोबारी, जांच में जुटी पुलिस

सुसाइड नोट में वीरेंद्र सोनी, रिंकू सोनी और राममोहन सोनी का भी नाम लिखा है। आरोप है कि इन लोगों द्वारा उसके खिलाफ दुष्कर्म के मामले की चर्चा कर समाज और बाजार में बदनाम किया गया, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान था। उसने इन परिस्थितियों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला बताया है।

मनोज ने नोट में लिखा है कि उसके खिलाफ कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है और वह अपने बच्चों के सामने स्वयं को अपमानित महसूस कर रहा था। परिजनों के अनुसार कारोबारी पिछले दो माह से इसी परेशानी से जूझ रहा था। वह कुछ दिन पहले डबरा सिटी थाने में फरियाद लेकर भी पहुंचा था, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे निराश होकर वह लौट आया था।

यह भी पढ़ें- अब सतना का जिला अस्पताल चर्चा में, 20 सितंबर को ही गर्भ में बच्चे की मौत, प्रसव के लिए गिड़गिड़ा रहे स्‍वजन

मृतक कारोबारी का एक 23 साल का बेटा अमर सोनी है जो पिता के साथ ही रहता है और एक बेटी है जो देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रही है। भितरवार पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों, कथित लेन-देन, धमकियों और महिला उत्पीड़न से जुड़े आवेदन की जांच की जाएगी। घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस का पूरा फोकस नदी में लापता कारोबारी की तलाश पर है।