सेंट्रल जेल में शुरू होगी 1 हजार किताबों की हाईटेक बार कोडेड लाइब्रेरी
ग्वालियर। नईदुनिया रिपोर्टर सेंट्रल जेल व रंगनाथन सोसायटी फॉर सोशल वेलफेयर एंड लाइब्रेरी डेवलपमेंट (बिमटेक) ने शिक्षा के जरिए बंदी सुधार कार्यक्रम की पहल की है। इसके लिए बिमटेक और सेंट्रल जेल के बीच अनुबंध हुआ है। इसके तहत इस महीने के अंत तक सेंट्रल जेल में हाईटेक बार कोडेड लाइब्रेरी शुरू की जाएगी। इसमें अलग-अलग जॉनर की करीब 1 हजार कि
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 09 Oct 2019 05:32:46 AM (IST)
Updated Date: Wed, 09 Oct 2019 05:32:46 AM (IST)
ग्वालियर। नईदुनिया रिपोर्टर
सेंट्रल जेल व रंगनाथन सोसायटी फॉर सोशल वेलफेयर एंड लाइब्रेरी डेवलपमेंट (बिमटेक) ने शिक्षा के जरिए बंदी सुधार कार्यक्रम की पहल की है। इसके लिए बिमटेक और सेंट्रल जेल के बीच अनुबंध हुआ है। इसके तहत इस महीने के अंत तक सेंट्रल जेल में हाईटेक बार कोडेड लाइब्रेरी शुरू की जाएगी। इसमें अलग-अलग जॉनर की करीब 1 हजार किताबों होंगी।
बिमटेक के सीईओ डॉ. ऋषि तिवारी ने बताया कि नोएडा स्थित बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी शिक्षा के माध्यम से देश की विभिन्न जेलों में बंद बंदियों के सुधार एवं पुर्नवास कार्यक्रम चला रहा है। वर्तमान में उत्तप्रदेश की 10 जेलों में यह कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने बताया कि जेल सुपरिटेंडेंट मनोज साहू और जेलर प्रभात कुमार के कहने पर पहली बार मध्यप्रदेश में ग्वालियर की सेंट्रल जेल में यह कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है। स्थानीय स्तर पर इस पुस्तकालय की देखरेख व रख रखाव की जिम्मेदारी संस्कार मंजरी की अध्यक्ष संध्या राममोहन त्रिपाठी, प्रबंध निदेशक नीलम जगदीश गुप्त के साथ उपाध्यक्ष माधवी सिंह निभाएंगी।