• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर दाल बाजार व्यापार समिति चुनाव 24 को; अनुराग गर्ग कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए, अध्यक्ष व सचिव पद पर सीधा मुकाबला

दाल बाजार व्यापार समिति में 756 सदस्य हैं, लेकिन इनमें मतदान करने का अधिकार केवल 691 मतदाताओं को है। इनमें से कुछ सदस्य नए हैं और कुछ ने सदस्यता शुल्क...और पढ़ें

By Anil TomarEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 08:43:05 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 08:58:06 PM (IST)
ग्वालियर दाल बाजार व्यापार समिति चुनाव 24 को; अनुराग गर्ग कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए, अध्यक्ष व सचिव पद पर सीधा मुकाबला
निर्विरोध चुने गए अनुराग गर्ग को बधाई देते व्यापारी।

HighLights

  1. नामांकन वापसी के बाद स्थिति साफ
  2. इन पदों पर सीधा मुकाबला
  3. 691 मतदाता करेंगे फैसला

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। अनुराग गर्ग दाल बाजार व्यापार समिति के कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुने गए हैं। इस पद के लिए जिन अन्य लोगों ने नामांकन जमा किए थे, आज उन्होंने अपने आवेदन वापस ले लिए। यहां बता दें कि दाल बाजार व्यापार समिति के चुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था।

सभी पदों के लिए 32 उम्मीदवारों ने नामांकन जमा किए थे, लेकिन अब मैदान में 14 उम्मीदवार बचे हैं। इनमें एक निर्विरोध चुन लिया गया है। अब केवल संयुक्त सचिव के पद को छोड़ दिया जाए तो अन्य सभी पदों के लिए उम्मीदवारों में सीधा मुकाबला होगा।


इस तरह है उम्मीदवारों की स्थिति

  1. अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप पंजवानी का मुकाबला दीपक गुप्ता से होगा।
  2. उपाध्यक्ष पद के लिए ऋषि अग्रवाल व नीरज गुप्ता मैदान में।
  3. सचिव पद के लिए श्यामकुमार बंसल अप्पाजी का मुकाबला निवर्तमान सचिव विवेक जैन से होगा।
  4. संयुक्त मंत्री पद के लिए सर्वाधिक उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इनमें मनीष गोयल, मुकेश गोयल, दिलीप लखबानी, रामकुमार गुप्ता, अशोक डिगवानी मैदान में हैं।
  5. लेखानिरीक्षक पद के लिए गौरव गोयल व आयुष बंसल में सीधा मुकाबला होगा।
  6. कोषाध्यक्ष पद के लिए अनुराग गर्ग अकेले उम्मीदवार बचे है, इसलिए इन्हें निर्विरोध चुन लिया गया है। अब इनका नाम भी मतपत्र में नहीं होगा।

आज से तेजी से होगा प्रचार प्रसार व जनसंपर्क

दाल बाजार व्यापार समिति में 756 सदस्य हैं, लेकिन इनमें मतदान करने का अधिकार केवल 691 मतदाताओं को है। इनमें से कुछ सदस्य नए हैं और कुछ ने सदस्यता शुल्क को जमा नहीं किया है। ऐसे में अब 691 मतदाता इन सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण हो गए हैं।

हालांकि चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद उम्मीदवारों ने सदस्यों से संपर्क करना शुरू कर दिया था। लेकिन शनिवार से सभी प्रत्याशी इन सदस्यों को अपने अपने पक्ष में रिझाने क लिए प्रयास शुरू कर देंगे।