• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

दाल बाजार व्यापार समिति चुनाव: सोमवार से जमा होंगे नामांकन फार्म, 24 सितंबर को होगा मतदान

जैसे जैसे समिति का चुनाव पास आता जा रहा है। वैसे वैसे दाल बाजार में चुनाव की गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। संभावित उम्मीदवार अपने अपने स्तर पर समिति...और पढ़ें

By Anil TomarEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 07:52:48 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 07:53:41 PM (IST)
दाल बाजार व्यापार समिति चुनाव: सोमवार से जमा होंगे नामांकन फार्म, 24 सितंबर को होगा मतदान

HighLights

  1. 14 और 15 सितंबर को जमा होंगे नामांकन फार्म
  2. 18 सितंबर को जारी होगी प्रत्याशियों की फाइनल सूची
  3. बाजार में तेज हुईं चुनाव गतिविधियां, जनसंपर्क जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। चैंबर ऑफ कॉमर्स के बाद दाल बाजार व्यापार समिति के चुनाव शहर में न केवल महत्वपूर्ण हैं, बल्कि शहर के सभी कारोबारियों की नजरें भी इस चुनाव पर रहती हैं। समिति के नए पदाधिकारियों के चुनाव के लिए 24 सितंबर को मतदान होगा।

नामांकन फार्म 15 सितंबर शाम पांच बजे तक होंगे होंगे

चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 14 अगस्त सोमवार से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष व आडिटर के पद के लिए नामांकन फार्म जमा होना शुरू हो जाएगा। नामांकन फार्म 15 सितंबर शाम पांच बजे तक जमा होंगे।

नामांकन फार्मों की जांच 16 सितंबर को तीन बजे तक होगी और छह बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 18 सितंबर को पांच बजे तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके सात बजे प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी। नामांकन फार्म पांच सौ रुपये का होगा और नामांकन के साथ पांच हजार रुपये डिपाजिट कराना होगा।


इधर, बाजार में चुनाव गतिविधियां तेज

जैसे जैसे समिति का चुनाव पास आता जा रहा है। वैसे वैसे दाल बाजार में चुनाव की गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। संभावित उम्मीदवार अपने अपने स्तर पर समिति के सदस्यों को अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए रिझा रहे हैं। साथ ही इंटरनेट मीडिया पर भी चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है।

हालांकि बाजार में कहीं भी बैनर पोस्टर नहीं लगे हैं। प्रत्याशी व्यापारियों से व्यक्तिगत संपर्क करने पहुंच रहे हैं और अपने लिए वोट मांग रहे हैं।