• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

गर्मी का शरीर पर डबल अटैक: वायरल बुखार में घट रहीं प्लेटलेट्स, डिहाइड्रेशन से किडनी पर खतरा

चिकित्सकों का मानना है कि अत्यधिक तापमान और वायरल अटैक के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है।

By Anoop BhargavEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 26 May 2026 01:50:46 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 May 2026 01:51:47 PM (IST)
गर्मी का शरीर पर डबल अटैक: वायरल बुखार में घट रहीं प्लेटलेट्स, डिहाइड्रेशन से किडनी पर खतरा
ओपीडी  में  डॉक्टर  से  दवाई लेने  खड़े  मरीज । नईदुनिया

HighLights

  1. जेएएच, जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे मरीज
  2. मरीजों की संख्या ने बढ़ाई डॉक्टरों की चिंता
  3. समय पर इलाज और सावधानी ही बचाव

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। तपती गर्मी और लू के लगातार बढ़ते असर ने लोगों की सेहत पर गंभीर प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। इस बार गर्मी सिर्फ डिहाइड्रेशन तक सीमित नहीं है, बल्कि शरीर के अहम अंगों पर भी सीधा असर डाल रही है। जेएएच और जिला अस्पताल की ओपीडी में सामने आ रहे मरीजों ने डाक्टरों की चिंता बढ़ा दी है।

डाक्टरों के अनुसार अस्पताल पहुंच रहे वायरल इंफेक्शन के करीब 30 प्रतिशत मरीजों में प्लेटलेट्स कम होने की समस्या सामने आ रही है। आमतौर पर प्लेटलेट्स गिरने को डेंगू या मलेरिया से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इस बार तेज गर्मी के कारण होने वाले वायरल संक्रमण में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। चिकित्सकों का मानना है कि अत्यधिक तापमान और वायरल अटैक के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है, जिससे ब्लड काउंट प्रभावित हो रहा है।


डिहाइड्रेशन से किडनी पर असर

गर्मी के चलते शरीर में पानी की भारी कमी भी लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रही है। अस्पतालों में आने वाले तीन से पांच प्रतिशत मरीजों में किडनी संबंधी दिक्कतें सामने आ रही हैं। डाक्टरों के मुताबिक डिहाइड्रेशन की वजह से मरीजों का क्रिएटिनिन स्तर बढ़ रहा है, जो किडनी पर दबाव का संकेत है।

लापरवाही पड़ सकती है भारी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी में लगातार बाहर रहना, पर्याप्त पानी न पीना और खानपान में लापरवाही शरीर को तेजी से बीमार बना रही है। खासतौर पर बुजुर्ग, बच्चे और पहले से बीमार लोग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

समय पर इलाज से मिल रही राहत

राहत की बात यह है कि समय पर जांच और उपचार मिलने से अधिकांश मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। डाक्टर लोगों को सलाह दे रहे हैं कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें तथा वायरल लक्षण या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

अस्पताल की ओपीडी में डायरिया, डिहाइड्रेशन, बुखार के साथ किडनी की समस्या के मरीज पहुंच रहें हैं। वायरल इंफेक्शन के कारण मरीजों में प्लेटलेट्स कम की शिकायत हो रही है। वहीं डिहाइड्रेशन से किडनी पर असर के मामले भी सामने आ रहे हैं।- डा. मुकेश सिंह तोमर, मेडिसिन विशेषज्ञ, जिला अस्पताल