• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

राजा मानसिंह तोमर विवि का दीक्षांत समारोह: 368 उपाधियां और 67 स्वर्ण पदक वितरित, राज्यपाल ने युवाओं को दिलाई राष्ट्र सेवा की प्रेरणा

राज्यपाल ने छात्रों से आह्वान किया कि भारत को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र और विश्व गुरू बनाने में योगदान दें। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थी...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 04:08:54 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 04:38:06 PM (IST)
राजा मानसिंह तोमर विवि का दीक्षांत समारोह: 368 उपाधियां और 67 स्वर्ण पदक वितरित, राज्यपाल ने युवाओं को दिलाई राष्ट्र सेवा की प्रेरणा
छात्रों को संबोधित करते राज्यपाल मंगुभाई पटेल। सौ. जनसंपर्क विभाग

HighLights

  1. 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने का आह्वान
  2. संस्कृति की संवेदना के बिना शिक्षा अधूरी
  3. 67 स्वर्ण पदक और 368 उपाधियां हुईं प्रदान

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा दीक्षांत समारोह हर विद्यार्थी के जीवन में अत्यंत गौरव, सम्मान और आत्म-विश्वास का क्षण होता है। दीक्षांत समारोह में कला एवं संगीत की शिक्षा के लिये मिली उपाधि हर विद्यार्थी के लिए प्रतिभा का प्रमाण तो है ही, साथ ही यह कला और संगीत से समाज एवं राष्ट्र सेवा का संकल्प भी है।

वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र और विश्व गुरू बनाने में दें योगदान

राज्यपाल पटेल शुक्रवार को ग्वालियर में राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह को संवोधित कर रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि आप सब भारत की गौरवशाली संस्कृति, कला व संगीत को विश्व पटल पर नई ऊंचाईयों तक ले जाने का संकल्प लें। साथ ही भारत को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र और विश्व गुरू बनाने में योगदान दें।


उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थी अपने मन में सदैव यह भाव रखें कि शिक्षा तभी शोभायमान होती है, जब उसमें संस्कृति की संवेदना हो। राज्यपाल पटेल ने स्वर्ण पदक व उपाधि प्राप्त सभी विद्यार्थियों एवं उनके गुरूजनों व माता-पिता को बधाई एवं शुभकामनाऐं भी दीं।

ये भी अतिथि रहे उपस्थित

राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय का गरिमामयी सप्तम दीक्षांत समारोह शुक्रवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में राज्यपाल मंगुभाई पटेल की अध्यक्ष्यता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तानसेन सम्मान से अलंकृत प्रख्यात शास्त्रीय गायक पं. अजय पोहनकर (पुणे), विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कृति शिक्षा उत्थान न्यास नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी एवं प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिकन्यास व धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी, विश्वविद्यालय की कुलगुरू प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे एवं कार्यपरिषद के सदस्यगण मंचासीन थे।

दो वर्षों के कुल 67 स्वर्ण व 368 उपाधियां की गईं प्रदान

दीक्षांत समारोह में वर्ष 2024-25 और 2025-26, दो वर्षों के कुल 67 स्वर्ण व 368 उपाधियां प्रदान की गईं। इसके अलावा अलग- अलग संकायों की कुल 14 शोध उपाधियां भी प्रदान की गईं। कार्यकम के दौरान विश्वविद्यालय की दीक्षांत स्मारिका 2026 का विमोचन भी मंच से किया गया।

naidunia_image

राज्यपाल को पोट्रेट के बारे में बताती छात्रा। सौ. जनसंपर्क विभाग

कला व संस्कृति की तरक्की के बिना किसी भी राष्ट्र का विकास अधूरा होता है: राज्यपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कला, संस्कृति समाज व राष्ट्र की नींव को मजबूत करती है। कला व संस्कृति की तरक्की के बिना किसी भी राष्ट्र का विकास अधूरा होता है। इसलिये नई पीढ़ी संगीत और कला के क्षेत्र में शोध, नवाचार और अनुसंधान के लिये आगे आए। उन्होंने कहा तकनीकी प्रगति के साथ-साथ विलुप्त हो रहे लोक संगीत और कलाओं के संरक्षण व संवर्धन के लिये चिंतन जरूरी है। युवा शक्ति की कला साधना, सतत प्रयास और योगदान से ही भारत का वास्तविक सांस्कृतिक उत्थान होगा। राज्यपाल पटेल ने कार्यक्रम में मौजूद गुरूजनों और छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान और गुणों से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत गरीब, वंचित और प्रतिभावान बच्चों के उत्थान में सहयोग करें।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने संगीत सम्राट तानसेन व बैजू बावरा जैसे महान संगीतज्ञों की साधना स्थली एवं कलापोषक व संगीत संरक्षक राजा मानसिंह तोमर व गालव ऋषि की तपोभूमि ग्वालियर को प्रणाम कर अपने उदबोधन की शुरूआत की। साथ ही कहा भारतीय शास्त्रीय संगीत मनोरंजन मात्र का साधन नहीं, यह धर्म और अध्यात्म से जुड़कर व्यक्ति के तन-मन और आत्मा को निर्मल करता है।

सीखने की भावना सदैव जागृत रखें: कोठारी

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षा की गुरूकुल परंपरा रही है। जिसमें परिवार का भाव होता है। हमारी संस्कृति में शिक्षा ग्रहण करने के तीन सोपान बताए गए हैं, जिनमें श्रवण, मनन व शिक्षा को जीवन में धारण करने की बात शामिल है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने भीतर सीखने की भावना सदैव जागृत रखें। साथ ही अपने चरित्र को मजबूत रखें। चरित्र ही व्यक्ति की पहचान होती है। कोठारी ने शिक्षा में भौतिकता व आध्यात्मिकता के समन्वय पर भी बल दिया।

भारत की संस्कृति सदैव से कला व संगीत की पोषक: लोधी

संस्कृति व पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के लिये ज्ञान से साधना, साधना से सृजन और सृजन से राष्ट्र की सेवा की ओर अग्रसर होने का अवसर है। इसलिये उपाधि प्राप्त सभी विद्यार्थी संकल्पबद्ध होकर देश के सुखद भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा भारत की संस्कृति सदैव से कला व संगीत की पोषक रही है। हमारी संस्कृति में नाद को ब्रम्ह की संज्ञा दी गई है।

आधुनिक बनें पर अपनी जड़ों से जुड़े रहें

राज्य मंत्री लोधी ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपनी कला को व्यवसाय के साथ-साथ जीवन की साधना के रूप में भी उपयोग करें। आधुनिक बनें पर अपनी जड़ों से जुड़े रहें। साथ ही मनुष्य को मनुष्य से जोड़ने वाले मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाएं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भारतीय कला व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में जुटी है।

विश्वविद्यालय की कुलगुरू प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे ने दीक्षोपदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया कि आप सब सत्य और औचित्य का कभी परित्याग न करें। उस कर्तव्य को स्वीकार करें जो अधिकतम लोगों के लिये कल्याणकारी हो। विद्यार्थी अपना ज्ञान बढ़ाते रहें और ज्ञान का उपयोग “सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय” के लिये करें।

इस तरह दी गईं उपाधियां

समारोह में 2024-25 के स्नातक की 115 व स्नातकोत्तर की 66 उपाधियां एवं वर्ष 2025- 26 के स्नातक की 113 व स्नातकोत्तर की 74 उपाधियां प्रदान की गईं। साथ ही अलग-अलग संकायों के कुल 67 स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इसके अलावा अलग- अलग संकायों की कुल 14 शोध उपाधियां भी प्रदान की गईं। जिनमें गायन की 5, तबला की 2 व चित्रकला की 7 उपाधियां शामिल हैं।

पं. अजय पोहनकर के सुमधुर गायन ने मन मोहा

समारोह के मुख्य अतिथि एवं प्रख्यात शास्त्रीय संगीत गायक पं. अजय पोहनकर पुणे ने शास्त्रीय संगीत से ओतप्रोत सुमधुर भजन एवं ठुमरी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उन्होंने “गोविंद जय जय, गोपाल जय जय-राधा रमन हरि गोविंद जय जय” भजन और इसके बाद “कैसी ये भलाई कन्हाई – पनिया भरन मोरि गगरि गिराई” का गायन कर समा बांध दिया।

naidunia_image

दीक्षांत समारोह के शुभारंभ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। सौ. जनसंपर्क विभाग

राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के गायन से हुआ शुभारंभ

दीक्षांत समारोह का शुभारंभ एवं समापन राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के गायन से हुआ। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल सहित अन्य अतिथियों ने संगीतमय सरस्वती वंदना के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की छात्राओं ने भरतनाट्यम के साथ विश्वविद्यालय के कुलगीत की मनोहारी प्रस्तुति दी। विश्वविद्यालय की छात्रा द्वारा शक्ति आराधना पर शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई।

अन्य मुख्य बिंदु

  1. समारोह के में स्व. पं. पीएल गोहदकर की ओर से गायन में सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्र आयुष मिश्र, अक्षत मिश्रा को पं. राजा भैया पूछवाले संगीत परिषद स्मृति स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।
  2. समारोह में प्रो स्मिता सहस्त्रबुद्धे की ओर से समस्त संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्र पुनीत कदवाने को स्व. प. पीएल गोहदकर स्मृति स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।
  3. विवि के कार्यपरिषद सदस्य चंद्रप्रताप सिकरवार की ओर से नाट्य एवं रंगमंच में सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्र अमिताभ आचार्य व विकास सिंह गोयल को स्व.श्रीमती शारदा महेंद्र सिंह स्मृति स्वर्ण प्रदान किया गया।
  4. विवि के विद्या परिषद सदस्य अशोक आनंद की ओर से समर्पित समाजसेवी लाल रामशरण आनंद स्मृति स्वर्ण पदक नाट्य एवं रंगमंच में सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्र रजत सिंह व ऐश्वर्य दुबे को प्रदान किया गया।