• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में गोपी पान मसाला की फर्म 'सेठ प्रोडक्ट' पर DGCI का छापा, टैक्स चोरी की आशंका में जांच तेज

इन दिनों पान मसाला की फर्मों को लेकर जांच पड़ताल चल रही है। प्रदेश के कई जिलों में विभिन्न एजेंसियों द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। द डायरेक्टोरेट ज...और पढ़ें

By Varun SharmaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 04:21:51 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 04:22:32 PM (IST)
ग्वालियर में गोपी पान मसाला की फर्म 'सेठ प्रोडक्ट' पर DGCI का छापा, टैक्स चोरी की आशंका में जांच तेज

HighLights

  1. जबलपुर से पहुंची टीम ने खंगाला पैकेजिंग और बिक्री का रिकॉर्ड
  2. ऑटोमैटिक पैकिंग और टैक्स चोरी की गुप्त सूचना पर सर्चिंग
  3. बाजार में छोटे ब्रांड्स की बाढ़, पान मसाला कारोबारियों पर कसता शिकंजा

नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। पान मसाला कारोबार से जुड़ी फर्म पर ग्वालियर में डीजीसीआई जबलपुर की टीम ने पड़ताल की है। जबलपुर से आई टीम के अधिकारियों ने यहां ग्वालियर में गोपी पान मसाला बनाने वाली फर्म सेठ प्रोडक्ट के यहां सर्चिंग की। सर्चिंग में कई बिंदुओं पर निरीक्षण किया और रिकार्ड चेक किया। ऑटोमैटिक पैकिंग से पान मसाला के पाउच पैक करने की जानकारी टीम को मिली थी जिसके साथ साथ अन्य इनपुट भी टीम के पास थे।

गुरूवार की शाम डीजीसीआई जबलपुर के अधिकारियों ने काफी देर तक जांच की और पैकेजिंग को लेकर खासकर कुछ जानकारियां जुटाईं।

पान मसाला की फर्मों पर कड़ी नजर

बता दें कि इन दिनों पान मसाला की फर्मों को लेकर जांच पड़ताल चल रही है। प्रदेश के कई जिलों में विभिन्न एजेंसियों द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। द डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ कार्मेशियल इंटेलिजेंस एंड स्टेटिसटिक्स जबलपुर की टीम को सूचना मिली थी कि ग्वालियर में गोपी पान मसाला के यहां पैकिंग को लेकर गड़बड़ चल रही है। इसी इनपुट के आधार पर डीजीसीआई की टीम ग्वालियर पहुंची और यहां स्थानीय अधिकारियों के समन्वय के साथ गोपी पान मसाला की सेठ प्रोडक्ट फर्म पर पहुंचे। इसके प्रोपराइटर ओमप्रकाश गुप्ता हैं। इस मामले में ओमप्रकाश गुप्ता से चर्चा की गई तो उन्हेानें गोपी पान मसाला की फर्म को खुद का नहीं बताया और कहा कि यह किसकी है उन्हें जानकारी नहीं है।


बाजार में छोटे ब्रांड के पान मसालों की बाढ़

बाजार में इन दिनों छोटे ब्रांड के पान मसालों की बाढ़ लगी हुई है, पान की दुकानों से लेकर ठेलों पर छोटे ब्रांड के पान मसालों की बिक्री बढ़ रही है, इनपर जांच पड़ताल नहीं होती है। यह ब्रांड कहां बन रहे हैं कौन बना रहा है यह कुछ स्पष्ट नहीं होता है। ग्वालियर में भी इसका कारोबार फैलता जा रहा है।