• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Digi Locker: दस्तावेजों को सुरक्षित ऑनलाइन स्टोर करने का माध्यम है डिजि लॉकर

Digi Locker: डिजिलॉकर क्लाउड डॉक्टूमेंट स्टोरेज वॉलेट है। इस प्लेटफॉर्म को इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने डिजिटल इंडिया के तहत विकसित ...और पढ़ें

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Tue, 25 Jul 2023 12:00:11 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Jul 2023 12:00:11 PM (IST)
Digi Locker: दस्तावेजों को सुरक्षित ऑनलाइन स्टोर करने का माध्यम है डिजि लॉकर

Digi Locker: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि) डिजिलॉकर क्लाउड डॉक्टूमेंट स्टोरेज वॉलेट है। इस प्लेटफॉर्म को इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने डिजिटल इंडिया के तहत विकसित किया है। इसकी सहायता से भारतीय नागरिक अपने दस्तावेजों को डिजिटल रूप से वेरिफाइड और स्टोर कर सकते हैं।

डिजिलॉकर में ग्राहक अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, स्कूल मार्कशीट, इंश्योरेंस पेपर आदि को स्टोर कर सकते हैं। इसमें लोग अपने सभी डॉक्टूमेंट्स डिजिटल रूप से सुरक्षित रख सकते हैं। यह कई प्लेटफॉर्मों पर डिजिटल रूप से प्रमाणित हो सकता है। इसकी मदद से नागरिक सरकारी सेवाओं, रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।


डिजिलॉकर ऐसे बनाएं अकाउंट

1. सबसे पहले फोन में गूगल प्लेस्टोर से DigiLocker ऐप डाउनलोड करें।

2. ऐप खोलें और अपनी भाषा चुनें।

3. नीचे स्क्रॉल करें और गेट स्टार्ट बटन पर टैप करें।

4. वहां क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करें।

5. नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार नंबर डालें। फिर 6 अंकों का पिन सेट करें। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

6. आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक OTP आएगा। आपको ओटीपी डालने के बाद आधार विवरण प्राप्त किया जाएगा।

Digilocker.gov.in पर ऐसे करें लॉगिन

1. सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाना होगा।

2. होम पेज पर सबसे ऊपर की ओर भाषा का चयन कर सकते हैं।

3. होमपेज पर दाहिने तरफ साइन इन और साइन अप का विकल्प मिल जाएगा।

4. साइन इन पर क्लिक करते ही अब लॉगिन पेज खुलेगा।

5. अब आपको अपना आधार, मोबाइल नंबर डालना होगा। फिर ओटीपी को भरना होगा।

6. अब आप डिजिलॉकर वेबसाइट पर लॉगिन कर चुके हैं।

डिजिलॉकर पर ऐसे करें दस्तावेज अपलोड

1. अपने दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए सबसे पहले लॉगिन करना है।

2. स्क्रीन पर मीनू बार में अपलोड का विकल्प मिल जाएगा।

3. अपलोड के ऑप्शन पर क्लिक करें।

4. अब जिस दस्तावेज को अपलोड करना चाहते हैं उसे अपने मीडिया से चुने।

5. अब आपका डॉक्टूमेंट अपलोड हो जाएगा।