• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

दिलजीत के शो को बम से उड़ाने की धमकी, पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करेगी MP ATS

जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि धमकी के पीछे केवल शरारत है या कोई अन्य बड़ी साजिश।

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 09:06:31 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 09:06:53 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दिलजीत के शो को बम से उड़ाने की धमकी, पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करेगी MP ATS

HighLights

  1. कानपुर से गिरफ्तार आरोपी से जुड़ रहे धमकी के तार
  2. चार देशों में बेची गईं हजारों फर्जी ई-मेल आईडी
  3. मोबाइल जांच में पाक-बांग्लादेश चैटिंग के मिले सबूत

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। अमिताभ बच्चन के मुंबई (जुहू) स्थित बंगले 'जलसा' और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के इंदौर में कान्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मामले में तकनीकी पड़ताल में लगी साइबर सेल की टीम के साथ मप्र एटीएस भी सक्रिय है। इस हाई-प्रोफाइल धमकी के तार उत्तर प्रदेश से जुड़ने के बाद मप्र एटीएस ने यूपी एटीएस से संपर्क साधा है।

धमकी के पीछे केवल शरारत है या कोई अन्य बड़ी साजिश

यूपी एटीएस द्वारा 29 अक्टूबर को कानपुर से गिरफ्तार अंकित शंखवार से पूछताछ करने के लिए मप्र एटीएस की एक टीम उत्तर प्रदेश रवाना होगी। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि धमकी के पीछे केवल शरारत है या कोई अन्य बड़ी साजिश।



बता दें कि डेंजर व्हाट्सन नाम की ई-मेल आइडी से मप्र हाइकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के रजिस्ट्रार के आधिकारिक ई-मेल पर छह नवंबर को सुबह धमकी मिली है। जबकि उप्र के शैक्षणिक संस्थानों को धमकी पिछले माह दूसरी ई-मेल आइडी से दी गई। दोनों में जिक्र खालिस्तान नेशनल आर्मी का है।

चार देशों में बेचीं हजारों फर्जी आईडी

उप्र के शैक्षणिक संस्थानों संस्थानों को धमकी मामले में गिरफ्तार अंकित से पता चला है कि उसने हजारों की संख्या में फर्जी ई-मेल आइडी तैयार कर उन्हें विदेश में बेचा है। ये फर्जी आइडी चार अलग-अलग देशों में बेची गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बचने के लिए लेनदेन क्रिप्टो करंसी के माध्यम से किया गया।

पाकिस्तान-बांग्लादेश कनेक्शन और यूएसडीटी ट्रांजेक्शन की जांच

यूपी एटीएस को आरोपी के पास से जो मोबाइल फोन बरामद हुआ है, उसकी फोरेंसिक जांच में पाकिस्तान और बांग्लादेश के संदिग्ध नंबरों से चैटिंग के पुख्ता सबूत मिले हैं। इसके अलावा फोन में यूएसडीटी के जरिए हुए कई बड़े ट्रांजेक्शन का रिकार्ड भी मिला है। अब मप्र और यूपी एटीएस मिलकर इस बात की तफ्तीश कर रही हैं कि विदेशी हैंडलर्स ने इन फर्जी आईडी का इस्तेमाल किन देश-विरोधी गतिविधियों या धमकियों के लिए किया है।

मुंबई, चंडीगढ़ में मिली धमकी में भी दोसांझ, जलसा का जिक्र

मुंबई और चंडीगढ़ में भी अलग-अलग सेक्टरों में स्थित कई बैंक शाखाओं को धमकी भरे ई-मेल मिले। इनमें भी दोसांझ के भारत में होने वाले शो के दौरान आइईडी विस्फोट की धमकी दी गई है। अमिताभ के मुंबई स्थित आवास 'जलसा' और 1984 के दंगों, खालिस्तान नेशनल आर्मी का भी उल्लेख है।

जलसा और दोसांझ के कान्सर्ट को उड़ाने की धमकी के मामले में उप्र एटीएस से मप्र एटीएस व हमारी टीम भी संपर्क में है। वहां एक आरोपी इसी तरह के मामले में पकड़ा है। उसका ग्वालियर के मामले से कनेक्शन प्रथम दृष्टया लग रहा है, पूछताछ के बाद ही पूरी कहानी स्पष्ट होगी। - श्रुतकीर्ति सोमवंशी, प्रभारी पुलिस अधीक्षक

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।