• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

नवरात्र में ट्रेन यात्रियों को मिलेगी फलाहारी थाली, ग्वालियर से गुजरने वाली ट्रेनों में IRCTC के ऐप से ऐसे कर सकेंगे बुक

फलाहारी भोजन की कीमत लगभग 100 से 200 रुपये के बीच रखी गई है बाकी अन्य विकल्प चुनने पर उसी अनुसार बढ़ भी सकती है। इस सुविधा का लाभ ग्वालियर से यात्रा श...और पढ़ें

By Vikram Singh TomarEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 08:54:53 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 08:55:32 PM (IST)
नवरात्र में ट्रेन यात्रियों को मिलेगी फलाहारी थाली, ग्वालियर से गुजरने वाली ट्रेनों में IRCTC के ऐप से ऐसे कर सकेंगे बुक

HighLights

  1. साबूदाना खिचड़ी से लेकर जीरा आलू तक के विकल्प
  2. 100 से 200 रुपये के बीच तय की गई है कीमत
  3. सीट पर पहुंचेगा व्रत का सात्विक भोजन

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। नवरात्र में उपवास रखकर ग्वालियर से दूसरे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। ट्रेनों में सफर के दौरान व्रत रखने वाले यात्रियों को खानपान के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने नवरात्र के दौरान यात्रियों के लिए सात्विक और फलाहारी भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके तहत साबूदाना खिचड़ी से लेकर जीरा आलू, सूखे मखाने और दही जैसे व्यंजन मंगाए जा सकेंगे।

100 से 200 रुपये के बीच रखी गई है कीमत

फलाहारी भोजन की कीमत लगभग 100 से 200 रुपये के बीच रखी गई है बाकी अन्य विकल्प चुनने पर उसी अनुसार बढ़ भी सकती है। इस सुविधा का लाभ ग्वालियर से यात्रा शुरू करने वाले और यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री उठा सकेंगे।


फलाहारी आहार की उपलब्धता यात्रियों के लिए उपयोगी

ग्वालियर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली, भोपाल, आगरा, झांसी और अन्य शहरों के लिए यात्रा करते हैं। नवरात्र के दौरान इनमें उपवास रखने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में ट्रेन में सामान्य भोजन के विकल्पों के बीच फलाहारी आहार की उपलब्धता यात्रियों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब व्रत के अनुकूल भोजन के लिए पहले से व्यवस्था करने की जरूरत कम होगी।

साबूदाना खिचड़ी से लेकर सूखे मखाने तक का विकल्प

आइआरसीटीसी के सात्विक भोजन के मैन्यू में व्रत के दौरान खाए जाने वाले कई व्यंजन शामिल किए गए हैं। इनमें फलों के साथ-साथ, साबूदाना खिचड़ी, साबूदाना बड़ा, जीरा आलू, लस्सी, सूखे मखाने, मूंगफली नमकीन, सादा दही, और मलाई बर्फी जैसे विकल्प हैं। यात्री अपनी पसंद के अनुसार इन व्यंजनों का चयन कर सकते हैं। भोजन की कीमत चुनी गई सामग्री के अनुसार होगी, यात्री अपने बजट के हिसाब से भी विकल्प चुन सकेंगे।

वेबसाइट या एप से होगी बुकिंग

फलाहारी भोजन मंगाने के लिए यात्रियों को आइआरसीटीसी की ई-कैटरिंग वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल करना होगा। इसमें ऑनलाइन भुगतान के साथ भोजन मिलने पर भुगतान का विकल्प भी उपलब्ध है। यात्री अपनी ट्रेन और संबंधित स्टेशन के अनुसार भोजन का आर्डर कर सकते हैं। निर्धारित स्टेशन पर भोजन यात्री की सीट या बर्थ तक पहुंचाया जाएगा। इससे ग्वालियर से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी सफर के दौरान व्रत के अनुकूल भोजन मिल सकेगा। फलाहारी भोजन के सभी विकल्प हर ट्रेन और स्टेशन पर उपलब्ध हों, यह जरूरी नहीं है। बुकिंग से पहले संबंधित ट्रेन और स्टेशन के लिए उपलब्ध मैन्यू की जांच करना बेहतर रहेगा।