• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

E Rickshaw Route News: ई-रिक्शा के 55 रूट तय मुख्य मार्गों पर टेंपो ही चलेंगे

E Rickshaw Route News: सवारी वाहनों की अव्यवस्था को रोकने और बढ़ते ई-रिक्शों को योजना के तहत लाने के लिए रविवार को जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों...और पढ़ें

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Mon, 18 Sep 2023 01:05:40 PM (IST)Updated Date: Mon, 18 Sep 2023 01:05:40 PM (IST)
E Rickshaw Route News: ई-रिक्शा के 55 रूट तय मुख्य मार्गों पर टेंपो ही चलेंगे

E Rickshaw Route News: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। सवारी वाहनों की अव्यवस्था को रोकने और बढ़ते ई-रिक्शों को योजना के तहत लाने के लिए रविवार को जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के बैठक हुई। इस बैठक में आटो-टेंपो और ई-रिक्शा यूनियन के प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया था। बैठक में फिलहाल यह तय किया गया है कि जिन मेन 11 रूटों पर टेंपो संचालित हैं वहां ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। वह सिर्फ इन रूटों से पास होकर जा सकेंगे।

ई-रिक्शा वालों के लिए दूसरे 55 रूट तय किए गए हैं जहां वे सवारी ले सकेंगे। मुरैना में जिस तरह मुख्य रूटों पर ई-रिक्शा को नहीं चलने दिया जाता है उसी प्रकार का माडल यहां लागू किए जाने पर विचार चल रहा है। यहां यह बता दें कि शहर में 14000 से ज्यादा ई-रिक्शा हो चुके हैं और यह मुख्य रूट सहित सभी व्यस्ततम मार्गों पर दौड़ रहे हैं। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में अभी तक आटो व टेंपो की अव्यवस्था ही आड़े आती थी। अब ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या परेशान कर रही है। ई-रिक्शा परमिट से मुक्त हैं क्योंकि सरकार ने ई-वाहनों को प्रमोट करने के लिए अभी सिर्फ रजिस्ट्रेशन की बाध्यता रखी है। रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल व अधिकारीगणों ने यूनियनों के साथ चर्चा की और सहमति बनाई। जो ई-रिक्शा के 55 रूट तय किए गए हैं उनको लेकर अभी और सुधार किया जाएगा। अब सभी सवारी वाहन होंगे चेक: अब पुलिस व प्रशासन सवारी वाहनों की जांच करेगा। इसमें दूसरे जिले का वाहन तो शहर में नहीं चलाया जा रहा, शराब पीकर वाहन तो नहीं चलाया जा रहा है, तेज आवाज में गाना बजाना, लाइसेंस व इंश्योरेंस इन बिंदुओं पर जांच की जाएगी।