ग्वालियर: शनिवार को 5 क्षेत्रों में लगेंगे बिजली समाधान शिविर; बिल, मीटर और नए कनेक्शन की समस्याओं का मौके पर होगा निपटारा
इस शिविर में उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी सेवाएं मौके पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 07:19:04 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 07:19:45 PM (IST)
HighLights
- मौके पर मिलेगी सेवाएं
- इन समस्याओं का होगा समाधान
- शिविर के 5 प्रमुख स्थान
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आज नगर संभाग केंद्रीय के पांच क्षेत्रों में संपर्क अभियान शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी सेवाएं मौके पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
अभियान के दौरान उपभोक्ता नवीन बिजली कनेक्शन, नाम परिवर्तन, भार वृद्धि-कमी, बिल संशोधन, मीटर परिवर्तन, सर्विस केबल से जुड़ी समस्या, तकनीकी शिकायत तथा घरेलू, कृषि, औद्योगिक एवं व्यावसायिक बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण करा सकेंगे। बिजली कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित शिविर स्थलों पर लगाई गई है।
इन 5 स्थानों पर लगेंगे शिविर
वितरण केंद्र/जोन शिविर स्थल
- लक्ष्मीगंज ईदगाह मस्जिद के पास, अमान का पूरा
- शिंदे की छावनी पीवीएस स्कूल के पास, सुभाष पार्क
- बारादरी विद्या रिसोर्ट, शिवपुरी लिंक रोड
- केंद्रीय साइंस कॉलेज के पास, सब स्टेशन
- चावड़ी माहेश्वरी धर्मशाला, सराफा फीडर