ग्वालियर के कई इलाकों में आज 2 से 5 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, जानें अपने क्षेत्र में कटौती का समय
नगर संभाग केंद्रीय, दक्षिण, पूर्व और उत्तर के अंतर्गत आने वाले कई फीडरों पर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
Publish Date: Tue, 27 Oct 2026 07:55:27 AM (IST)Updated Date: Tue, 27 Oct 2026 07:56:01 AM (IST)
HighLights
- बिजली कंपनी का रखरखाव कार्य आज
- सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती
- केंद्रीय, दक्षिण, पूर्व और उत्तर संभाग प्रभावित
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव कार्य के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी। नगर संभाग केंद्रीय, दक्षिण, पूर्व और उत्तर के अंतर्गत आने वाले कई फीडरों पर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कटौती सुबह नौ से शुरू होकर शाम चार बजे तक अलग-अलग समय पर जारी रहेगी।
कई फीडरों पर बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
नगर संभाग केंद्रीय में तारागंज, दौलतगंज, सराफा, दानाओली और जनकगंज फीडर पर सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी। नगर संभाग दक्षिण में तिलकनगर, गोरखी और हुजरात पुल फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। नगर संभाग पूर्व में गोले का मंदिर फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक, जबकि हॉस्पिटल और ग्रीनवुड फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। डीडी नगर के ए सेक्टर और महाराजा काम्पलेक्स फीडर पर सुबह नौ से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इंद्रमणी फीडर में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। नगर संभाग उत्तर में संजय नगर और तानसेन नगर फीडर पर दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।