ग्वालियर में आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, लक्ष्मीगंज उपकेंद्र के इन इलाकों में रहेगा शटडाउन
बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य निपटाने की अपील की है।
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 08:09:32 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 08:09:59 AM (IST)
HighLights
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक नहीं रहेगी बिजली
- अमान का पुरा फीडर से जुड़े 10 इलाके होंगे प्रभावित
- बिजली कंपनी ने की जरूरी काम पहले निपटाने की अपील
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव कार्य के चलते नगर संभाग केंद्रीय के लक्ष्मीगंज उपकेंद्र से जुड़े अमान का पुरा फीडर पर बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी।
बिजली बंद रहने से तितुरिया कॉलोनी, अमान का पुरा, जागृति नगर, गोपाल वाटिका, डॉ. कमल किशोर क्षेत्र, भूरे बाबा की बस्ती, कमानीपुरा, जटार गली, पहाड़गढ़ कोठी और हनुमान चौराहा क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य निपटाने की अपील की है।
कई कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट बंद, लोग परेशान
ग्वालियर की कई कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट बंद होने से रात के समय अंधेरा पसरा रहता है। मुख्य सड़कों से लेकर अंदरूनी गलियों तक पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अंधेरे के चलते वाहन चालकों को रास्ता देखने में दिक्कत होती है, वहीं पैदल चलने वालों को भी दुर्घटना और असामाजिक तत्वों का डर बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं कराई गई हैं।
कुछ स्थानों पर लंबे समय से लाइट बंद पड़ी हैं, जबकि कुछ जगहों पर खंभों पर लगी लाइटें खराब हो चुकी हैं। रहवासियों ने नगर निगम से बंद स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक कराने और नियमित निगरानी करने की मांग की है।