• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर एलिवेटेड रोड: ASI से NOC न मिलने पर बदला प्लान; हजीरा से आने वाला ट्रैफिक अब फूलबाग नहीं सीधा नदीगेट उतरेगा

पहले वे फूलबाग पर उतरकर सीधे एमएलबी रोड से स्टेशन पहुंच सकते थे, लेकिन अब उन्हें नदी गेट पर उतरकर अतिरिक्त चक्कर लगाकर वापस आना पड़ेगा।

By Priyank SharmaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 10:13:07 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 10:13:31 PM (IST)
ग्वालियर एलिवेटेड रोड: ASI से NOC न मिलने पर बदला प्लान; हजीरा से आने वाला ट्रैफिक अब फूलबाग नहीं सीधा नदीगेट उतरेगा
फूलबाग गुरुद्वारा की ओर से गोपाल मंदिर की ओर का रास्ता बंद। नईदुनिया

HighLights

  1. लक्ष्मीबाई समाधि के पास लूप बनाने की अनुमति नहीं
  2. अब नदीगेट उतरकर अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा
  3. स्वर्ण रेखा नदी के ऊपर सड़क बनाकर चौड़ा होगा मार्ग

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जलालपुर से लेकर फूलबाग तक तैयार की जा रही साढ़े छह किमी लंबी एलिवेटेड रोड के प्रथम चरण में एक बड़ा बदलाव किया गया है। यह परिवर्तन फूलबाग क्षेत्र में मौजूद वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि के पास निर्माण की एनओसी नहीं मिलने के कारण किया गया है। पूर्व के ट्रैफिक प्लान के मुताबिक जलालपुर से चढ़ने वाले वाहनों को फूलबाग क्षेत्र में उतारने के लिए एक्जिट लूप तैयार किया जाना था, लेकिन अब अनुमति नहीं मिलने के कारण ये एक्जिट लूप नदीगेट से जुड़ जाएगा।

इसका अर्थ यह है कि अब चार शहर का नाका और हजीरा की ओर से आने वाले वाहनों को स्टेशन जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा।

पहली बार एएसआई ने अनुमति देने से किया मना

पहले वे फूलबाग पर उतरकर सीधे एमएलबी रोड से स्टेशन पहुंच सकते थे, लेकिन अब उन्हें नदी गेट पर उतरकर अतिरिक्त चक्कर लगाकर वापस आना पड़ेगा। दरअसल पीडब्ल्यूडी सेतु संभाग के अधिकारी लंबे समय से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को आवेदन कर लक्ष्मीबाई समाधि के पास एक्जिट लूप उतारने के लिए एनओसी मांग रहे थे। पहली बार एएसआई ने अनुमति देने से मना कर दिया। उसके बाद दोबारा संशोधन के साथ आवेदन दिया गया था, लेकिन एएसआई ने किसी भी तरह की एनओसी देने से इन्कार कर दिया।


ऐसे में अब लूप के प्लान में बदलाव किया गया है। अब चार शहर का नाका व हजीरा की ओर से आने वाले वाहनों को सीधे नदी गेट पर उतरने की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद पड़ाव आने के लिए उन्हें मोतीमहल या फिर नीचे रोड से फूलबाग होकर जाना पड़ेगा।

स्वर्ण रेखा के ऊपर तैयार होगी रोड

एलिवेटेड रोड के एक्जिट लूप के कारण नदी गेट क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव बढ़ेगा। इसको देखते हुए सेतु संभाग के अधिकारियों ने पहले से प्लानिंग कर ली है। वर्तमान में नदी गेट पर जो रोड है, उसमें दोनों दिशाओं से ट्रैफिक का संचालन होता है। इसके ठीक बगल से स्वर्ण रेखा बह रही है।

अब नए प्लान के अंतर्गत स्वर्ण रेखा के ऊपर रोड तैयार की जाएगी। ऐसे में सड़क चौड़ी हो जाएगी। वर्तमान रोड में एक दिशा से वाहनों का जाना होगा, जबकि लश्कर की तरफ से आने वाले वाहन स्वर्ण रेखा के ऊपर बनाई गई रोड का इस्तेमाल करेंगे।

पड़ाव तक निर्माण की थी योजना, लेकिन उसे भी बदला

एलिवेटेड रोड के प्रथम चरण के अंतर्गत लक्ष्मीबाई समाधि के पास अनुमति न मिलने पर रोड का विस्तार पड़ाव तक करने की योजना थी, लेकिन इसमें लागत ज्यादा आ रही थी। इसके अलावा रोड समाधि के ऊपर से ही निकलती। इसके चलते एएसआइ ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद दूसरी दिशा में रोड का विस्तार करने के बजाय इसे फूलबाग में दूसरे चरण से जोड़कर नदी गेट पर एक्जिट लूप निकालने का निर्णय लिया गया।

लक्ष्मीबाई समाधि के पास एक्जिट लूप की अनुमति नहीं मिली है। इसके चलते इस प्लान को बदलना पड़ा है। अब हजीरा की ओर से आने वाले वाहनों को नदी गेट के एक्जिट लूप का इस्तेमाल रोड से उतरने के लिए करना होगा। - जोगिंदर यादव, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी सेतु संभाग।