दिसंबर की शुरुआत में भी कड़ाके की ठंड का इंतजार, पारा 28°C तक; ग्वालियर में 7 दिन मौसम साफ
दिसंबर महीने के शुरुआती पांच दिन मौसम साफ रहेगा, वहीं 4 और 5 दिसंबर को सुबह के समय धुंध छा सकती है।
Publish Date: Sun, 29 Nov 2026 12:16:42 PM (IST)Updated Date: Sun, 29 Nov 2026 12:18:13 PM (IST)
शाम को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर जातीं महिला। नईदुनियाHighLights
- रात में 8 से 9 डिग्री तक गिरेगा पारा
- दिन में सामान्य, अगले सात दिन शुष्क मौसम
- 4 और 5 दिसंबर को सुबह छा सकती है धुंध
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। नवंबर की विदाई और दिसंबर की शुरुआत में भी शहरवासियों को कड़ाके की ठंड का इंतजार करना पड़ेगा। मौसम के अनुमान के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
शुरुआती पांच दिन मौसम साफ रहेगा, वहीं 4 और 5 दिसंबर को सुबह के समय धुंध छा सकती है। फिलहाल तापमान में बड़ी गिरावट के संकेत नहीं हैं।
रात में बढ़ेगी ठंडक, दिन में सामान्य रहेगा मौसम
29 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 10 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके बाद 30 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और 1 दिसंबर को 8 डिग्री तक पहुंच सकता है। अगले दिनों में रात का पारा 8 से 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
सप्ताह के आखिरी दो दिन छा सकती है धुंध
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक आसमान साफ रहेगा। इसके बाद 4 और 5 दिसंबर को सुबह धुंध छाने की संभावना है। इससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है, जबकि दिन में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।
किस दिन कैसा रहेगा तापमान
- 29 नवंबर: मौसम साफ रहेगा
- 30 नवंबर: मौसम साफ रहेगा
- 01 दिसम्बर: मौसम साफ रहेगा
- 02 दिसम्बर: मौसम साफ रहेगा
- 03 दिसम्बर: मौसम साफ रहेगा
- 04 दिसम्बर: धुंध छा सकती है
- 05 दिसम्बर: धुंध छा सकती है
इस सप्ताह का अनुमानित पारा
- दिनांक अधिकतम न्यूनतम
- 29 नवंबर 29 10
- 30 नवंबर 28 09
- 01 दिसम्बर 28 08
- 02 दिसम्बर 28 09
- 03 दिसम्बर 28 09
- 04 दिसम्बर 28 09
- 05 दिसम्बर 28 08