• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

'मुझे तान्या मित्तल से जान का खतरा', मुंबई के इन्फ्लुएंसर ने ग्वालियर में की शिकायत, मांगी पुलिस सुरक्षा

मुंबई के इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने ग्वालियर में तान्या मित्तल के खिलाफ दोबारा शिकायत की। उन्होंने बयान दर्ज कराकर धमकियां मिलने, जान का खतरा और पुलिस...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 03 Jul 2026 08:09:14 AM (IST)Updated Date: Fri, 03 Jul 2026 08:09:14 AM (IST)
'मुझे तान्या मित्तल से जान का खतरा', मुंबई के इन्फ्लुएंसर ने ग्वालियर में की शिकायत, मांगी पुलिस सुरक्षा
तान्या मित्तल के खिलाफ मामला दर्ज। (फोटो- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. फैजान अंसारी ने दोबारा शिकायत की।
  2. यूनिवर्सिटी थाने में बयान दर्ज कराए।
  3. एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा मांगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल के खिलाफ मुंबई से आए इंटरनेट मीडिया इंफ्लुएंसर फैजान अंसानी ने एक बार फिर शिकायत की है। करीब छह माह पहले की गई शिकायत में बयान देने के लिए वह यूनिवर्सिटी थाने पहुंचे थे। उसके बाद सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्हें धमकाया जा रहा है। शिकायत वापस लेने की धमकी दी जा रही है। पुलिस सुरक्षा की भी मांग की।

फैजान अंसारी ने बताया कि इस विवाद की शुरुआत करीब 6 महीने पहले हुई थी। तान्या मित्तल ने मुंबई एयरपोर्ट से बलराज साहनी को गिरफ्तार करवाया था। बलराज की परिचित सिम्मी राजपूत ने इस मामले में उनसे मदद मांगी थी। वह मेरी भी परिचित थी। इस सिलसिले में करीब छह माह पहले तान्या मित्तल के खिलाफ शिकायत की गई थी।


तान्या मित्तल पर धमकाने का आरोप

दो जुलाई को वह ग्वालियर आए थे। करीब दो घंटे तक यूनिवर्सिटी थाने में बयान दर्ज कराए। फैजान इसके बाद एसएसपी कार्यालय पहुंचे और तान्या मित्तल पर धमकाने का आरोप लगाया। फैजन ने बताया कि लगातार अलग-अलग लोगों से धमकियां मिल रही हैं, जो खुद को डॉन बताते हैं, इसलिए जान का खतरा बना हुआ है।

यहां पढ़ें पूरी खबर- इंदौर की उपेक्षा से जुड़े कथित पत्र के सवाल पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- अब चैप्टर क्लोज