• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

बौद्ध भिक्षु बनकर बनवाए फर्जी पासपोर्ट, 31 निरस्त, 39 पर जल्द गिरेगी गाज; विदेश भागे आरोपी

एसटीएफ की शुरुआती जांच में जानकारी सामने आई है कि फरार आरोपी इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यांमार और चीन जैसे देशों में छिपे हुए हैं।

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 08 Nov 2026 09:23:57 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Nov 2026 09:24:19 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बौद्ध भिक्षु बनकर बनवाए फर्जी पासपोर्ट, 31 निरस्त, 39 पर जल्द गिरेगी गाज; विदेश भागे आरोपी

HighLights

  1. डबरा के पते पर बने फर्जी पासपोर्ट
  2. इंडोनेशिया और चीन में छिपे आरोपी
  3. एसटीएफ और केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर अवैध रूप से भारतीय पासपोर्ट हासिल करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और प्रशासनिक एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसटीएफ की जांच रिपोर्ट के आधार पर चिन्हित 70 संदिग्ध पासपोर्टों में से 31 को निरस्त कर दिया गया है, जबकि बाकी बचे 39 पासपोर्टों को निरस्त करने की प्रशासनिक प्रक्रिया जारी है।

पहले चरण में 31 बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट रद्द कराने के लिए प्रतिवेदन भेजा गया था। 39 पासपोर्ट रद्द कराने के लिए भी प्रतिवेदन भेजा जा चुका है। आगामी 10 दिनों में यह पासपोर्ट भी रद्द कर दिए जाएंगे।

डबरा स्थित बौद्ध विहार के पते पर यह पासपोर्ट बने

यहां बता दें कि ग्वालियर, भोपाल सहित प्रदेश के पांच जिलों में 70 बांग्लादेशी नागरिकों ने बौद्ध भिक्षु बनकर जाली दस्तावेजों के सहारे पासपोर्ट बनवाए। ग्वालियर के डबरा स्थित बौद्ध विहार के पते पर यह पासपोर्ट बने। ग्वालियर में सरगना रियाल चौधरी सहित 17 बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट तैयार हुए थे। जबकि भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्ना नगर में बौद्ध मठ के पते पर 40 बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट तैयार हुए।


डबरा का सिमरिया गांव जांच के केंद्र में

इस फर्जीवाड़े में स्थानीय स्तर पर हुई मिलीभगत की भी परतें खुलने लगी हैं। ग्वालियर जिले के डबरा स्थित सिमरिया गांव के पते पर फर्जी तरीके से 17 पासपोर्ट जारी कराए गए थे। पासपोर्ट में गवाह बने दो भंते गुलाबराय गौतम और गयाप्रसाद गौतम भी पकड़े जा चुके हैं। रुपये के लालच में पासपोर्ट के आवेदन पर गवाह के रूप में हस्ताक्षर किए थे। सिमरिया और आसपास के गांव के पते पर जाली दस्तावेज तैयार करने में भी कुछ लोगों के नाम पता लगे हैं। इन तक पहुंचने के लिए भी एसटीएफ पड़ताल में जुटी है।

फरार आरोपी इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यांमार और चीन जैसे देशों में छिपे

जिन 31 बांग्लादेशियों के पासपोर्ट निरस्त किए जा चुके हैं, उनमें से कई फर्जी भारतीय पहचान पत्रों के जरिए विदेश भागने में सफल रहे हैं। एसटीएफ की शुरुआती जांच में जानकारी सामने आई है कि फरार आरोपी इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यांमार और चीन जैसे देशों में छिपे हुए हैं। इन आरोपियों की सही लोकेशन ट्रेस करने और उनकी पहचान पुख्ता करने के लिए इमिग्रेशन विभाग, विदेश मंत्रालय और अन्य केंद्रीय एजेंसियां तालमेल बनाकर काम कर रही हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।