हिसाब की गड़बड़ी के शक में कर्मचारी को बंधक बनाकर बेल्ट-चप्पलों से पीटा, वीडियो बनाया
पिछले करीब एक साल से कर्मचारी दुकान का हिसाब-किताब संभाल रहा था।
Publish Date: Tue, 24 Nov 2026 08:55:42 AM (IST)Updated Date: Tue, 24 Nov 2026 08:56:04 AM (IST)
वो कर्मचारी जिसकी मारपीट की गई है। वीडियो ग्रेबHighLights
- शटर बंदकर बेल्ट और चप्पलों से पीटा
- कबूलनामा वीडियो बनाया और दी धमकी
- पड़ाव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। साईं बाबा मंदिर रोड स्थित महाकाल इंटरप्राइजेज में हिसाब-किताब में गड़बड़ी के संदेह में दुकान संचालक ने अपने पिता के साथ मिलकर कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटा।
वीडियो भी बनाया
आरोप है कि दोनों ने दुकान का शटर बंदकर कर्मचारी के कपड़े उतरवाए और बेल्ट व चप्पलों से मारपीट की। इसके बाद उससे चोरी करने की बात कबूल करवाते हुए वीडियो भी बनाया। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिसाब में गड़बड़ी को लेकर मारपीट
पुलिस के अनुसार, दाऊजी मंदिर के पास रहने वाला अभिषेक शाक्य महाकाल इंटरप्राइजेज में काम करता है। वह पिछले करीब एक साल से दुकान का हिसाब-किताब संभाल रहा था। रविवार रात दुकान संचालक सतपाल धाकड़ और उसके पिता मनीराम धाकड़ ने उसे रोककर हिसाब में गड़बड़ी को लेकर पूछताछ शुरू की।
जमीन विवाद में मारपीट-धमकाने की शिकायत
जमीन संबंधी विवाद में परिवार को कथित रूप से परेशान करने, घर में घुसकर धमकाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले में पहले भी पुलिस को कई बार आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। थाने में एफआइआर दर्ज न होने पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की गई।
अरोपी कथित तौर पर परिवार को कर रहे हैं परेशान
शिकायत में शिकायतकर्ता मूलचंद शर्मा निवासी पुरानी छावनी ने राजकुमार उर्फ भूपेंद्र, नरेश यादव, राकेश वर्मा, छोटू पांडे सहित अन्य सात-आठ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोपियों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते आरोपी कथित तौर पर परिवार को लगातार परेशान कर रहे हैं और मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
शिकायत में बताया कि 19 नवंबर 2026 को रात करीब 10 बजे आरोपियों ने एकजुट होकर पीड़ित के घर पहुंचकर विवाद किया।