ग्वालियर के श्री पंजाब विवा रेस्टोरेंट में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
ग्वालियर के बसंत विहार इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 12:17:22 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 12:17:22 PM (IST)
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के बसंत विहार इलाके में उस वक्त भारी अफरा-तफरी मच गई, जब यहां स्थित एक रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना पड़ाव थाना क्षेत्र में सिंधिया स्कूल के सामने स्थित 'श्री पंजाब विवा' रेस्टोरेंट की है।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते रेस्टोरेंट के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।
फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। व्यावसायिक इलाका होने के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और नुकसान का आकलन व मामले की जांच कर रही है।