Gwalior Crime: तेरहवीं की पंगत में फायरिंग, एक की मौत, चार घायल, जानें पूरा मामला
मेहगांव थाना क्षेत्र के इकौरी गांव में बुधवार की शाम तेरहवीं की पंगत में बैठे लोगों पर फायरिंग की गई। गोली लगने से जहां एक की मौत हो गई, वहीं चार घायल हो गए। घायलों को मेहगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला रंजिशन बताया जा रहा है।
Publish Date: Wed, 25 Jun 2025 10:08:22 PM (IST)
Updated Date: Wed, 25 Jun 2025 10:08:22 PM (IST)
Gwalior में तेरहवीं की पंगत में फायरिंगनईदुनिया प्रतिनिधि, मेहगांव। मेहगांव थाना क्षेत्र के इकौरी गांव में बुधवार की शाम तेरहवीं की पंगत में बैठे लोगों पर फायरिंग की गई। गोली लगने से जहां एक की मौत हो गई, वहीं चार घायल हो गए। घायलों को मेहगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला रंजिशन बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इकौरी गांव में बुधवार को तेरहवीं की पंगत चल रही थी।
जतवीर की मौत, चार छर्रे लगने से घायल
पंगत में गितौर के रहने वाले 35 वर्षीय शैलू उर्फ सुजान, 32 वर्षीय हरिओम, कालू जैन, 55 वर्षीय जतवीर और मेहगांव के रहने वाले सहदेव बैठे हुए थे, तभी रंजिशन कुछ लोगों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसमें से एक गोली जतवीर सिंह गुर्जर के लगी। इस घटना में जतवीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गोली के छर्रे लगने से शैलू, हरिओम, कालू और सहदेव घायल हो गए।
किन लोगों ने चलाई गोली?
घायल शैलू गुर्जर ने बताया कि पंगत में नीलू, मिंटू, अजान सिंह, पप्पू सहित अन्य ने राइफल से अचानक गोली चलानी शुरू कर दी थी। वहीं मेहगांव थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गोली चलने से मची भगदड़
तेरहवीं की पंगत में अचानक से गोलियां चलने से भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। बताया रहा है जतवीर सिंह गुर्जर की आरोपितों से रंजिश चल रही थी, जिसके चले आरोपित घटना को अंजाम देने की फिराक में पहले से तैयार थे।