• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में सरेराह एडवोकेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने दागीं 5 गोलियां; बाल-बाल बचे

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 08:20:59 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 08:21:53 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ग्वालियर में सरेराह एडवोकेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने दागीं 5 गोलियां; बाल-बाल बचे
जांच करते पुलिसकर्मी और घटना की जानकारी देते एडवोकेट दीपांकर मिश्रा और फायरिंग में वाहन पर लगी गोली। नईदुनिया

HighLights

  1. मोबाइल पर बात करते वक्त हमला
  2. सुबह दी थी जान से मारने की धमकी
  3. पूर्व सांसद के निवास के पास वारदात

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर की कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ बदमाशों ने शनिवार शाम करीब चार बजे लश्कर के व्यस्ततम इलाके नई सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। वारदात पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के निवास के ठीक पास हुई, जहां बाइक पर सवार होकर आए आदतन अपराधी जीतू भाटी और उसके दो साथियों ने एडवोकेट दीपांकर मिश्रा को निशाना बनाते हुए कट्टे से एक के बाद एक पांच गोलियां दाग दीं।

भरे बाजार हुई इस गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि गोली वकील को नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मोबाइल पर बात करते वक्त बनाया निशाना

पीड़ित अधिवक्ता दीपांकर मिश्रा के अनुसार, वे शनिवार शाम अपने साथी वकील के साथ स्कार्पियो से नई सड़क स्थित एक दुकान पर सफेद शर्ट खरीदने गए थे।

पूर्व सांसद के घर के पास जब वे खड़े होकर मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे, तभी बाइक सवार हिस्ट्रीशीटर जीतू भाटी अपने दो गुर्गों के साथ वहां आ धमका और बिना कुछ कहे उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया।


वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन चले हुए राउंड बरामद किए हैं।

सुबह दी थी धमकी, शाम को कर दिया हमला

हमले के पीछे केस में दबाव बनाने की बात सामने आई है। दीपांकर मिश्रा ने बताया कि वे हत्या के प्रयास के एक मामले में जीतू भाटी के वकील हैं। आदतन अपराधी जीतू भाटी इस केस में फरियादी पक्ष से राजीनामा कराने के लिए उन पर लगातार दबाव बना रहा था। शनिवार सुबह भी उसने काल कर धमकी दी थी कि यदि राजीनामा नहीं कराया तो वह गोली मार देगा।

जब दीपांकर ने स्पष्ट कर दिया कि वे केवल कोर्ट के समक्ष तथ्य रखेंगे और समझौते में कोई भूमिका नहीं निभाएंगे, तो बौखलाए बदमाश ने शाम होते ही उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

बीमार बच्ची के लिए जुटा रहे थे मदद

अधिवक्ता मिश्रा ने बताया कि वे 'नीलाक्षी' नाम की एक गंभीर रूप से बीमार बच्ची के इलाज (15 करोड़ रुपये के इंजेक्शन) के लिए आर्थिक मदद जुटाने में लगे हैं। इसी सिलसिले में वे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करने इंदरगंज गए थे, लेकिन मंत्री का दौरा रद होने के बाद वे अपने साथी के साथ नई सड़क आ गए थे, जहां पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें टारगेट किया।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

भरे बाजार दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। सरेराह पांच राउंड फायरिंग कर बदमाशों का आसानी से फरार हो जाना अपराधियों के बुलंद हौसलों को दर्शाता है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।