• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर से दिल्ली के बीच हवाई यात्रियों के लिए राहत: 26 अक्टूबर से सप्ताह में 3 दिन उड़ान भरेगी अकासा एयर

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के मुख्यालय से संशोधित कार्यक्रम को मंजूरी मिल गई है।

By Vikram Singh TomarEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 06:21:50 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 06:22:48 PM (IST)
ग्वालियर से दिल्ली के बीच हवाई यात्रियों के लिए राहत: 26 अक्टूबर से सप्ताह में 3 दिन उड़ान भरेगी अकासा एयर

HighLights

  1. सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालन
  2. दिल्ली-ग्वालियर फ्लाइट का समय तय
  3. व्यापार और यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर से दिल्ली के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अकासा एयरलाइंस ने शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम के तहत ग्वालियर-दिल्ली मार्ग पर अपनी सेवाओं का विस्तार किया है। 26 अक्टूबर से इस मार्ग पर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ानों का संचालन किया जाएगा।

कार्यक्रम को मिल गई है मंजूरी

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के मुख्यालय से संशोधित कार्यक्रम को मंजूरी मिल गई है। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार फ्लाइट दिल्ली से रवाना होकर सुबह 11:15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इसके बाद वापसी में सुबह 11:50 बजे ग्वालियर से दिल्ली के लिए रवाना होगी। सप्ताह में तीन दिन उड़ान सेवा उपलब्ध होने से ग्वालियर सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में सुविधा मिलेगी।


इससे कारोबार, नौकरी और अन्य कार्यों के सिलसिले में हवाई यात्रा करने वाले लोगों को लाभ होगा। ग्वालियर एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, यात्रियों को बेहतर हवाई संपर्क उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।