
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी हो गई है। रविवार को मेरिट सूची जारी हुई। जिसमें 770 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। 16 दिसंबर को इन अभ्यर्थियों को मुरार स्थित सेना भर्ती कार्यालय पहुंचना है। इससे पहले मेरिट सूची जारी हुई थी। जिसमें 704 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। इन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन पूर्ण होने के बाद इन्हें ट्रेनिंग पर रवाना कर दिया गया है।
रविवार को भी एक बैच रवाना हुआ। अब तक 600 से अधिक अभ्यर्थी ट्रेनिंग पर रवाना हो चुके हैं। सोमवार से इनकी ट्रेनिंग शुरू होनी है। रविवार शाम को दूसरी मेरिट सूची जारी हो गई। जिसमें 770 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। 16 दिसंबर को इन्हें सेना भर्ती कार्यालय पर पहुंचना है। इसके बाद इन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। पांच जनवरी 2026 से इनकी ट्रेनिंग शुरू होगी। 20 दिसंबर से इनके दस्तावेज सत्यापन की शुरुआत होगी।
पहली बार ऐसा अवसर है, जब अग्निवीर परीक्षा में एक हजार से अधिक अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इस बार दो मेरिट सूची में 1474 अभ्यर्थियों का नाम शामिल है। इससे पूर्व तीन बार अग्निवीर भर्ती हुई, लेकिन चयनित अभ्यर्थियों की संख्या एक हजार से कम रही।
इन जिलों के अभ्यर्थी हुए चयनित: ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, सागर, दमोह, छतरपुर
यह भी पढ़ें- सिविल हॉस्पिटल बना रणक्षेत्र, इलाज के विवाद में युवकों ने की जमकर तोड़फोड़ और मारपीट, इमरजेंसी वार्ड में मची भगदड़
सेना भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल पंकज कुमार ने कहा कि भारतीय सेना के चयनित अभ्यर्थियों की दूसरी मेरिट सूची जारी हो गई है। दूसरी मेरिट सूची में 770 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इस बार पूर्व की तुलना में अधिक अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।