• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में साइबर ठगी की 4 बड़ी वारदातें, गैस बिल अपडेट के नाम पर 5 लाख ठगे

सभी मामलों में पुलिस ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत आने के बाद FIR दर्ज कर ली है।

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 17 Nov 2026 10:20:38 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Nov 2026 10:34:12 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ग्वालियर में साइबर ठगी की 4 बड़ी वारदातें, गैस बिल अपडेट के नाम पर 5 लाख ठगे

HighLights

  1. फेसबुक और ऑनलाइन ट्रेडिंग से ठगी
  2. सिम स्वैपिंग और गैस बिल से फ्रॉड
  3. ऑनलाइन गेमिंग में करोड़ों के लेनदेन

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में साइबर ठगों ने महज 24 घंटे के भीतर अलग-अलग क्षेत्र में रहने वाले चार लोगों को ठग लिया। इन लोगों से पांच लाख रुपये से ज्यादा की रकम ठगी गई। किसी को फेसबुक पर दोस्ती कर फंसाया तो किसी का गैस बिल अपडेट कराने के नाम पर ठगी कर ली। सभी मामलों में पुलिस ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत आने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है

फेसबुक पर दोस्ती फिर आनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर फंसाया

झंडाधारी हनुमान मंदिर के पास रहने वाले देवेंद्र कुमार फेसबुक चला रहे थे। फेसबुक के जरिये उनकी दोस्ती 'अपूर्वा रेड्डी' नाम की युवती से हुई। युवती से चैटिंग होने लगी। फिर उसने देवेंद्र को आनलाइन ट्रेडिंग का झांसा दिया। आनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 70 हजार 525 रुपये ठग लिए। एक लिंक भेजी थी, रुपये जमा करने के बाद वह वेबसाइट ही ब्लाक हो गई। यह प्रोफाइल भी डीलिट हो गई।


सिम स्वैपिंग कर ठगी

महलगांव निवासी मनीष शर्मा की सिम स्वैपिंग के जरिये ही ठगी कर ली गई। उनके फोन में अचानक नेटवर्क गायब हो गए और करीब एक घंटा फोन पूरी तरह बंद रहा। जब फोन दोबारा चालू हुआ, तो बैंक खातों से रुपये निकलने के मैसेज आए। उनके खाते से एक लाख 51 हजार 385 रुपये निकल गए।

गैस बिल का मैसेज- लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक

मानिक विलास कॉलोनी निवासी पायल जैन को गैस बिल का मैसेज भेजने के नाम पर ठगी हो गई। उनके मोबाइल पर गैस बिल नाम से मैसेज आया। इस पर क्लिक किया तो एप्लीकेशन डाउनलोड हुआ। इसके बाद बैंक खाते से दो लाख 23 हजार रुपये निकाल लिए गए।

फेसबुक पर लहंगा आर्डर किया, ठगी गई महिला

झांसी रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत माधव नगर की रहने वालीं लेखा जैन ने फेसबुक पर लहंगा बुक किया था। एडवांस भुगतान के रूप में दो हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद वह मोबाइल ही बंद हो गया। दो हजार रुपये ठग लिए गए।

डेबिट कार्ड बदलकर महिला के खाते से निकाले 50 हजार रुपये

शहर के हजीरा क्षेत्र में महिला का डेबिट कार्ड बदलकर शातिर ठग ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। यह घटना हजीरा के चार शहर का नाका स्थित एटीएम बूथ की है। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। बहोड़ापुर स्थित सरकारी मल्टी में रहने वाली मोना कुशवाह डेबिट कार्ड लेकर रुपये निकालने के लिए चार शहर का नाका गई थी। वह मशीन के पास पहुंची और कार्ड लगाया। तभी एक युवक आया और उसने मदद का झांसा दिया। बातों में उलझाकर कार्ड बदल लिया। महिला घर लौट आई। कुछ देर बाद रुपये निकलने के मैसेज आए। तब ठगी होने का पता लगा। फिर इस मामले में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

ऑनलाइन गेमिंग से ठगी, जांच में 10 से ज्यादा खातों में मिले 1.10 करोड़ के ट्रांजेक्शन

  • बहोड़ापुर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में लोटस-247 गेमिंग वेबसाइट के जरिए चल रहे ऑनलाइन ठगी के काल सेंटर मामले में पुलिस की पड़ताल जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क से जुड़े देश के अलग-अलग राज्यों के 10 से अधिक बैंक खातों (म्यूल खातों) में 1.10 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। यह रुपया ठगी का ही है। इन बैंक खातों से आगे की लेयर की पड़ताल बैकों की मदद से की जा रही है।
  • बहोड़ापुर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी गुड्डू उर्फ इंदरल कुमार (बिहार निवासी) और अजय कुशवाह से पूछताछ में यह भी सामने आया है कि सरगना हैड्रिक्स मोबाइल और टेलीग्राम पर म्यूल खातों की जानकारी उपलब्ध करवाता था। इन म्यूल बैंक खातों में ही ठगी का रुपया आता था।

  • गिरोह का मुख्य सरगना लंदन के मोबाइल नंबर से नेटवर्क आपरेट कर रहा था। बरामद किए गए नौ फर्जी सिम कार्ड, 35 मोबाइल और लैपटाप की फोरेंसिक जांच से अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस ठगी के जाल से देशभर से कितने लोग फंसे। सामने आया है कि एक हजार से ज्यादा लोगों को इन्होंने ठगा है।
  • एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।