• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर GRP की बड़ी कार्रवाई; रिफ्यूजी कैंप से लाई जा रहीं म्यांमार की 4 युवतियां मुक्त, मानव तस्करी का भंडाफोड़

पकड़े गए सभी विदेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर फर्जी तरीके से रह रहे थे।

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 05:38:29 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 05:39:13 PM (IST)
ग्वालियर GRP की बड़ी कार्रवाई; रिफ्यूजी कैंप से लाई जा रहीं म्यांमार की 4 युवतियां मुक्त, मानव तस्करी का भंडाफोड़
म्यांमार की चारों बरामद युवतियां। सौजन्य जीआरपी

HighLights

  1. स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से पकड़ा गया मुख्य तस्कर
  2. गूगल ट्रांसलेटर की मदद से अलीगढ़ से 4 युवतियां बरामद
  3. बांग्लादेश बॉर्डर से अवैध घुसपैठ, जम्मू-कश्मीर में शादी की थी योजना

अमित मिश्रा, नईदुनिया ग्वालियर। बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर (रिफ्यूजी कैंप) से अवैध रूप से सीमा पार कराकर भारत में शादी के नाम पर लाई जा रही म्यांमार की 4 युवतियों और मानव तस्करी में शामिल दो म्यांमार के पुरुषों को जीआरपी ग्वालियर बीजी पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़े गए सभी विदेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर फर्जी तरीके से रह रहे थे।

ट्रेन में दबिश देकर पकड़ा मुख्य आरोपी

जीआरपी कंट्रोल रूम भोपाल से सूचना मिली थी कि ट्रेन क्रमांक 12643 स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के जनरल कोच में म्यांमार निवासी संदिग्ध युवक सफर कर रहा है, जो अवैध रूप से लड़कियों की भारत में तस्करी कर शादी कराता है। सूचना पर जीआरपी थाना प्रभारी दीपशिखा सिंह तोमर ने अपनी टीम के साथ ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया और हुलिए के आधार पर आरोपी मुबीन (25) निवासी म्यांमार (हाल निवासी हैदराबाद) को हिरासत में लिया।


गूगल ट्रांसलेटर की मदद से सुलझी गुत्थी, अलीगढ़ से बरामद हुईं युवतियां

पूछताछ में आरोपी मुबीन ने बताया कि उसका साथी मो. हसन (35) म्यांमार निवासी युवतियों को लेकर अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के एक किराए के मकान में रुका हुआ है। सूचना की तस्दीक कर पुलिस ने अलीगढ़ में दबिश देकर मो. हसन के कब्जे से चार युवतियों (जिनमें दो नाबालिग हैं) को दस्तयाब किया। युवतियों को केवल रोहिंग्या/स्थानीय भाषा आती थी, जिससे भाषा संबंधी समस्या आई। इसके बाद पुलिस ने गूगल ट्रांसलेटर और द्विभाषी (ट्रांसलेटर) की मदद से पूछताछ की।

नदी-पहाड़ों के रास्ते घुसाया, जम्मू-श्रीनगर में तय की थी शादी

पूछताछ में सामने आया कि युवतियों को बांग्लादेश के कुतुपालोंग रिफ्यूजी कैंप से उनके माता-पिता की सहमति बताकर नदी और पहाड़ों के दुर्गम रास्तों से अवैध रूप से भारतीय सीमा में दाखिल कराया गया था। आरोपी इनकी शादी जम्मू एवं श्रीनगर में कराने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने सभी 6 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस बड़ी सफलता में जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक दीपशिखा सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक जीतेंद्र सिंह, लवकुश सिंह, गोविंद तथा आरक्षक शिवकुमार, मातादीन, लोकेश, सौरभ, अभिषेक गुर्जर, नरेश, सचिन, धर्मवीर एवं महिला आरक्षक आरती, कलावती, लक्ष्मी व राखी सिंह की अहम भूमिका रही।