• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gandhi Zoological Park News: गांधी प्राणी उद्यान में लगाए जाएंगे नीदरलैंड के पौधे, जनवरी में आएंगे फूल

नगर निगम का पार्क विभाग गांधी प्राणी उद्यान और जलविहार में ट्यूलिप गार्डन तैयार करने जा रहा है। ट्यूलिप का पौधा मूलत: नीदरलैंड में मिलता है। देश में कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में ही ट्यूलिप के पौधे व फूल नजर आते हैं।

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Sun, 13 Nov 2022 09:56:44 AM (IST)Updated Date: Sun, 13 Nov 2022 09:56:44 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Gandhi Zoological Park News: गांधी प्राणी उद्यान में लगाए जाएंगे नीदरलैंड के पौधे, जनवरी में आएंगे फूल

Gandhi Zoological Park News: ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। नगर निगम का पार्क विभाग गांधी प्राणी उद्यान और जलविहार में ट्यूलिप गार्डन तैयार करने जा रहा है। ट्यूलिप का पौधा मूलत: नीदरलैंड में मिलता है। देश में कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में ही ट्यूलिप के पौधे व फूल नजर आते हैं। शहर में ट्यूलिप के पौधे लगाने के लिए दिल्ली से पल्ब मंगाए गए हैं। शनिवार को गांधी प्राणी उद्यान में पौधे रोपने से पहले भूमि तैयार कर केंचुआ खाद डाली गई है और जल्द ही पल्ब लगाए जाएंगे।

गांधी प्राणी उद्यान में 400 वर्गफीट में तैयार किए जा रहे ट्यूलिप गार्डन की पहली झलक जनवरी माह में सैलानियों को देखने को मिलेगी। इसके लिए यहां फूल व सुंदरता वाले पौधे लगाने के लिए पल्ब लगाना शुरु कर दिए गए हैं। कुछ दिनों में फूल लगाने का काम भी पूरा कर लिया जाएगा और इसके बाद गार्डन सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा। गार्डन में लगाए जाने वाले फूल न केवल सुंदरता देंगे, बल्कि क्षेत्र में हरियाली भी लाएंगे। निगम के पार्क विभाग के अमले द्वारा ट्यूलिप के पल्ब को लगाने के पहले भूमि तैयार की गई, जिसमें केंचुआ खाद डाली गई। पल्ब को कवकनाशी से उपचारित करके लगाया गया जिससे फफूंद जनित बीमारी से पल्ब को बचाया जा सके। नगर निगम की पार्क विभाग की टीम के द्वारा शहर में ट्यूलिप गार्डन तैयार करने के लिए गांधी पार्क में ट्यूलिप के 810 पल्ब लगाकर पहला नया प्रयोग किया गया। जनवरी में फूल आने की उम्मीद है। इस प्रकार के गार्डन ठंडे इलाकों में विकसित किए जाते हैं। ट्यूलिप गार्डन के लिए फूल नीदरलैंड से आते हैं। नगर निगम ने दिल्ली से इन पल्ब को मंगवाया है। ट्यूलिप नीदरलैंड का अनौपचारिक राष्ट्रीय फूल है। यह अपनी समरूपता के लिए विश्वभर में विख्यात है। इस फूल का गहरा रंग और सुंदर आकार मन को मोह लेता है। इसकी कई खूबसूरत प्रजातियां हैं।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।