Good morning Gwalior: कैलेंडर देखकर तैयार करें डे प्लान, शहर में आज ये है खास
आफ इस कैलेंडर काे देखकर तैयार कर सकते हैं अपना डे प्लान, आइए जाने शहर में आज क्या है खास....
By vikash.pandey
Edited By: vikash.pandey
Publish Date: Sun, 21 Feb 2021 08:59:00 AM (IST)
Updated Date: Sun, 21 Feb 2021 08:59:00 AM (IST)

Good morning Gwalior: ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। रविवार यानी छुट्टी का दिन, जिसका सभी काे बेसब्री से इंतजार हाेता है। आज शहर में कई सामाजिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम हैं। जिनमें आप परिवार सहित शामिल हाेकर अपने दिन काे आेर भी खास बना सकते हैं। इसके लिए आप इस कैलेंडर काे देखकर अपना डे प्लान तैयार कर सकते हैं। आइए जाने शहर में क्या है खास।
परिचय सम्मेलनः दाल बाजार स्थित नाट्य कला मंदिर में 21 फरवरी को सर्व जाति विवाह परिचय सम्मेलन होगा। सुबह 11 बजे कार्यक्रम शुरू होगा, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। जिसमें वैवाहिक पत्रिका साईं बंधन का विमोचन भी किया जाएगा।
स्वास्थ्य शिविरः द्वारिकाधीश मंदिर के सामने गांधी रोड, थाटीपुर स्थित डा.लाल पैथलैब्स चेकअप केंप में शुगर, हिमोग्लोबिन, कोलेस्टाल, एवं चेस्ट संबंधी रोगों की जांच की जाएगी। 21 फरवरी को सुबह 9 से 12 बजे तक यह सेवा रियायती दरों पर उपलब्ध होगी।
प्रदर्शनीः होटल सेंट्रल में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 21 फरवरी सुबह 11 बजे कैट द्वारा आयोजित गुलिस्तां 2021 की प्रदर्शनी की शुभारंभ करेंगे। गुलिस्तां 2021 के पुरस्कार वितरित शाम 4 बजे ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी करेंगे।
भागवत कथाः तिकोनिया पार्क, विनय नगर पत्रकार कालोनी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में 21 फरवरी दोपहर 1 बजे से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाय जाएगा।
सम्मान समाराेहः अग्रसेवा संस्थान ग्वालियर द्वारा 21 फरवरी दोपहर 12 बजे से बसंतोत्सव एवं अग्रसेवा सम्मान समारोह आयोजित होगा। गणेश वंदना, महिला समूह नृत्य एवं युवक युवती परिचय पत्रिका का विमोचन भी होगा। 100 से अधिक लोग सम्मानित होंगे।