• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

MP में अटकी स्वामित्व योजना: पटवारी बोले- 'निष्पादक' नहीं बनेंगे, 1 अक्टूबर से काम बंद करने की चेतावनी

फिलहाल पटवारियों और सरकार के बीच भोपाल स्तर पर बातचीत जारी है लेकिन हल निकलता नहीं दिख रहा है। उधर सरकार ने स्वामित्व योजना की ब्रांडिंग तो खूब कर दी ...और पढ़ें

By Varun SharmaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 04:03:19 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 04:04:23 PM (IST)
MP में अटकी स्वामित्व योजना: पटवारी बोले- 'निष्पादक' नहीं बनेंगे, 1 अक्टूबर से काम बंद करने की चेतावनी

HighLights

  1. ग्वालियर में शून्य प्रगति
  2. निष्पादक पद पर पेंच
  3. पटवारियों को नहीं मना पा रही सरकार

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति का स्वामित्व देने के लिए शुरू की गई स्वामित्व योजना फिलहाल फ्लॉप है। कारण पटवारियों ने इस योजना में निष्पादक की भूमिका निभाने स साफ इंकार कर दिया है और इसी कारण वे अड़े भी हुए हैं। शासन के आदेश कि निष्पादक बनने के बाद आगे कोई परेशानी नहीं आएगी इसपर भी पटवारी राजी नहीं है। ग्वालियर सहित अंचलभर ही नहीं प्रदेश में स्वामित्व योजना में कोई प्रगति नहीं है। ग्वालियर में आंकड़ा जीरो है।

न ई-केवायसी कर रहे न योजना में शामिल हो रहे हैं पटवारी

पटवारी न ई-केवायसी कर रहे न योजना में शामिल हो रहे हैं। थोड़ी बहुत जो स्वामित्व से पहले ई-केवायसी होना हैं उनमें न के बराबर कुछ सीएससी सेंटर व अन्य आनलाइन केंद्रों पर हुए हैं। फिलहाल पटवारियों और सरकार के बीच भोपाल स्तर पर बातचीत जारी है लेकिन हल निकलता नहीं दिख रहा है। उधर सरकार ने स्वामित्व योजना की ब्रांडिंग तो खूब कर दी लेकिन यह पटवारियों के अड़ जाने की उम्मीद नहीं थी।


सरकार की स्वामित्व योजना में पटवारियों को निष्पादक की भूमिका दिए जाने का पटवारी अब खुलकर विरोध कर रहे हैं। सीएम के नाम ज्ञापन भी प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा जा चुका है और बताया जा चुका है कि अगर मांग नहीं मानी गई तो एक अक्टूबर से पटवारी काम से विरत रहेंगे। ग्वालियर ही नहीं प्रदेशभर में पटवारी इस निष्पादक की भूमिका विरोध कर रहे हैं, पटवारियों का कहना है कि जिन भूमिकों का पटटा हो चुका है उनका निष्पादक पटवारी कैसे बन सकता है।

पटवारियों ने दी चेतावनी... प्रशासनिक दबाव बनाया तो करेंगे हड़ताल

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 योजना के समस्त कार्यों से पटवारी संवर्ग को पूर्णतः पृथक (मुक्त) रखने की मांग की है।


पटवारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उन पर इस योजना को लेकर अत्यधिक प्रशासनिक दबाव बनाया गया, तो वे प्रदेश स्तर पर 'कमलबंद' हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे।

इस मामले में एसएलआर संजय अगरैया ने बताया कि ग्वालियर में एक भी स्वामित्व की रजिस्ट्री नहीं हो पाई है।

पटवारी बोले-योजना से जुड़े सभी काम करेंगे निष्पादक नहीं बनेंगे

पटवारियों ने इस बात पर विशेष जोर दिया है कि वे स्वामित्व योजना का हर काम कर लेंगे लेकिन निष्पादक की भूमिका नहीं निभाएंगे। पटवारियों के बिना इस योजना में काम हो नहीं पा रहा है कि क्योंकि निष्पादक वाली शर्त जो सरकार ने रख रखी है।