• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में धनतेरस पर जबरदस्त खरीदारी, बाजारों में खूब हुई धनवर्षा; 700 करोड़ रुपये का हुआ बंपर कारोबार

सुबह से लेकर देर रात तक बड़े शोरूम से लेकर छोटी दुकानों तक ग्राहकों की पसंद के अनुरूप खरीदारी होती रही।

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 10:07:01 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 10:07:32 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ग्वालियर में धनतेरस पर जबरदस्त खरीदारी, बाजारों में खूब हुई धनवर्षा; 700 करोड़ रुपये का हुआ बंपर कारोबार
गहनों के शोरूम पर जेवर पसंद करतीं महिलाएं और लश्कर के सराफा बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़। राकेश वर्मा

HighLights

  1. सराफा और ऑटोमोबाइल में बंपर बिक्री
  2. इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तन बाजार गुलजार
  3. महाराज बाड़ा से सिटी सेंटर तक भीड़

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। धनतेरस पर बाजारों में झूमकर धन वर्षा हुई। सोने-चांदी के आभूषण से लेकर वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, बर्तन और घरेलू उपयोग की वस्तुओं तक लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुबह से शुरू हुई ग्राहकों की आवाजाही दोपहर बाद बाजारों में भीड़ में बदल गई। शाम होते-होते महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, लश्कर, नई सड़क, जयेंद्रगंज और सिटी सेंटर के बाजारों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। बड़े शोरूम से लेकर छोटी दुकानों तक ग्राहकों की पसंद के अनुरूप खरीदारी होती रही।

कारोबारियों के आकलन के मुताबिक धनतेरस पर शहर में करीब 500 से 700 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू सामान की दुकानों पर भीड़

टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मोबाइल, लैपटाप और अन्य घरेलू उपकरणों की खरीदारी के लिए ग्राहक शोरूम पहुंचे। कंपनियों की ओर से दिए जा रहे विशेष ऑफर और छूट का लाभ उठाकर लोगों ने खरीदारी की। कई परिवारों ने पुराने उपकरणों के बदले नए उत्पादों को चुना। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में बीते वर्ष से करीब 2.5 गुना अधिक कारोबार होने का अनुमान है।


सराफा बाजार में खूब बरसा धन

सराफा बाजार में हल्के वजन के आभूषण, सोने की चेन, अंगूठियां, मंगलसूत्र, चूड़ियां और डिजाइनर ज्वेलरी की मांग रही। वहीं चांदी के सिक्के, पूजा सामग्री और उपहार में दिए जाने वाले उत्पाद भी खूब बिके। भारी आभूषणों के बजाय ग्राहकों ने हल्के गहनों को प्राथमिकता दी। कारोबारियों के मुताबिक सराफा बाजार में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बेहतर कारोबार हुआ।

ऑटो मोबाइल प्रतिष्ठानों में बुकिंग और डिलीवरी का लगा तांता

ऑटोमोबाइल कारोबार में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। कार शोरूमों में सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही रही। कई परिवारों ने पहले से बुक कराई कारों की डिलीवरी शुभ मुहूर्त में ली। दोपहिया बाजार में सामान्य के साथ इलेक्ट्रिक वाहन भी ग्राहकों की पसंद बने। कारोबारियों के अनुसार इस क्षेत्र में करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।

बर्तन और कपड़ा बाजार में भी रही रौनक

बर्तन खरीदने की परंपरा का असर बाजार में साफ दिखाई दिया। स्टील, पीतल, तांबे और कांसे के बर्तनों के साथ नान-स्टिक और रसोई में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरणों की भी मांग रही। वहीं रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में त्योहार के नए संग्रह को लेकर ग्राहकों की भीड़ रही। महिलाओं और युवाओं ने नए डिजाइन के परिधान खरीदे। माल और बड़े शोरूम में भी देर रात तक खरीदारी होती रही।

सजावट और खानपान की दुकानों पर भी रही चहल-पहल

प्रमुख बाजारों को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया था। सराफा बाजार की जगमगाती दुकानों ने ग्राहकों को आकर्षित किया। कई व्यापारियों ने दुकानों के बाहर भी उत्पादों का प्रदर्शन किया। बाजारों में खानपान की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। भीड़ के चलते कई प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव भी देखने को मिला।

बाजार में दिखा उपभोक्ताओं का भरोसा

कारोबारियों का मानना है कि इस बार खरीदारी का दायरा केवल परंपरागत वस्तुओं तक सीमित नहीं रहा। लोगों ने शुभ मुहूर्त में सोने-चांदी और बर्तन खरीदने के साथ ही घर, परिवार और व्यक्तिगत जरूरतों पर भी खर्च किया। इसी वजह से सराफा, आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स, कपड़ा, फर्नीचर, क्राकरी और अन्य व्यापारिक क्षेत्रों में कारोबार का विस्तार देखने को मिला।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।