• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में 10 दिन का ट्रैफिक महाअभियान शुरू, पहले दिन 343 चालान; 50 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की सिफारिश

ग्वालियर आरपीएफ ने तत्काल टिकट की दलाली के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपितों से 43,703 रुपये के 22 ई-टिकट, नकदी और मोबाइल बरामद हुए।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 09:03:32 AM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 09:03:32 AM (IST)
ग्वालियर में 10 दिन का ट्रैफिक महाअभियान शुरू, पहले दिन 343 चालान; 50 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की सिफारिश
ग्वालियर में 10 दिन का ट्रैफिक महाअभियान शुरू। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ग्वालियर आरपीएफ ने तत्काल टिकट दलाली में दो गिरफ्तार किए।
  2. आरोपितों से 43,703 रुपये के कुल 22 टिकट मिले।
  3. चार भविष्य और 18 पुराने ई-टिकट बरामद हुए।

डिजिटल डेस्क। ग्वालियर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने अब सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शहर में गुरुवार से 10 दिनों का विशेष ट्रैफिक चेकिंग अभियान शुरू किया गया है।

अभियान के पहले ही दिन अलग-अलग चौराहों पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 343 वाहन चालकों के चालान काटे। इतना ही नहीं, नियमों की भारी अनदेखी करने वाले 50 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निलंबित करने के लिए उनकी सूची आरटीओ को भेज दी गई है।


सिफारिशें हुईं फेल, कटकर ही रहा चालान

चेकिंग के दौरान जब बिना हेलमेट और बिना सीटबेल्ट वाले वाहन चालकों को पुलिस ने रोका, तो कई लोगों ने बचने के लिए रसूखदारों से फोन लगवाकर सिफारिश भी करवाई। लेकिन पुलिसकर्मियों ने किसी की एक न सुनी और नियम तोड़ने वालों का चालान काटने के बाद ही उन्हें वहां से जाने दिया।

बाइक पर तीन सवारी, रोके जाने पर खुद को बताया एबीवीपी नेता

रेलवे स्टेशन के पास ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग के दौरान काफी हंगामा देखने को मिला। यहां एक बाइक पर तीन युवक बिना हेलमेट के सवार होकर जा रहे थे। जब ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने उन्हें रोका, तो चालक खुद को एबीवीपी का कार्यकर्ता और संगठन मंत्री बताने लगा तथा विवाद करने लगा। इन युवकों ने पुलिस पर गाड़ी की चाबी छीनने का आरोप लगाते हुए थाने पहुंचकर भी हंगामा किया। इंटरनेट मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो भी जमकर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने नरमी न दिखाते हुए 300 रुपये का चालान बनाकर ही उन्हें छोड़ा।

भागने की कोशिश कर रहा मोडिफाइड जीप चालक पकड़ाया

  • गोला का मंदिर ट्रैफिक थाना प्रभारी प्रबल सिंह यादव और उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान गुजरात नंबर की एक मोडिफाइड जीप को रोका। पुलिस को देखते ही चालक ने जीप भगाने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा करके उसे दबोच लिया। इस हरकत के लिए उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
  • चालान कटने के बाद चालक कान पकड़कर पुलिस से माफी मांगता नजर आया। इसके अलावा नो एंट्री में घुसे अन्य भारी वाहनों पर भी पुलिस ने चालानी कार्रवाई की।

स्कूली बच्चों को दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ

सख्ती के साथ-साथ पुलिस जागरूकता का भी ध्यान रख रही है। झांसी रोड ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी ने अपनी टीम के साथ केदारपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर (सीबीएसई) केदारधाम में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को सुरक्षित जीवन के लिए यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। यातायात एसपी सुजावल जग्गा ने स्पष्ट किया है कि मुख्यालय के निर्देश पर यह अभियान पूरे 10 दिन चलेगा।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में बेखौफ गुंडे: नाबालिग भाई-बहन पर फायरिंग के बाद पीड़ित परिवार को धमकाया, बीच-बचाव में DSP का फोड़ा सिर