ग्वालियर में हादसों पर लगेगा ब्रेक! डार्क स्पॉट और फ्लाईओवरों पर लगेंगी 'कैट आई'; DM ने दिए निर्देश
ग्वालियर कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए दुर्घटनाएं रोकने के लिए डार्क स्पॉट्स पर कैट-आई लगाने और महिला सुरक्षा हेतु 'निर्भया ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 04:05:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 04:05:46 PM (IST)
ग्वालियर में हादसों पर लगेगा ब्रेक (एआई जनरेटेड)HighLights
- डार्क स्पॉट्स और पुलों पर लगेंगी कैट-आई।
- प्रमुख मार्गों व संस्थानों के पास लगेगा रोड फर्नीचर।
- महिला सुरक्षा के लिए जल्द बनेंगे 'निर्भया कैफे'।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए डार्क स्पाट, पुलों और फ्लाइओवरों के एंट्री-एग्जिट पाइंट पर कैट आइ लगाई जाएंगी। कोचिंग संस्थानों, अस्पतालों और शहर के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर भी रोड फर्नीचर स्थापित किया जाएगा।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने शनिवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़ी निर्भया कैफे परियोजना का निर्माण भी तत्काल शुरू कराने को कहा।
सुरक्षा और गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरे हों कार्य
- बैठक में स्मार्ट सिटी के प्रमुख प्रोजेक्टों के साथ ही स्मार्ट सिटी की वित्तीय सहायता से नगर निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी कार्य सुरक्षा और गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन करते हुए तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं।
रोड फर्नीचर परियोजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि दुर्घटनाओं की आशंका वाले स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम प्राथमिकता से किए जाएं। इसके लिए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) और ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय कर उपयुक्त स्थानों का चयन किया जाए। पुलों और फ्लाईओवरों के प्रवेश व निकास बिंदुओं पर कैट आइ लगाने के साथ कोचिंग संस्थानों, अस्पतालों और शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर भी रोड फर्नीचर स्थापित करने के निर्देश दिए गए। निर्भया कैफे परियोजना के लिए एनओसी प्रक्रिया होगी तेज
महिला सुरक्षा और स्वावलंबन से जुड़ी निर्भया कैफे परियोजना के तहत नगर निगम के स्वामित्व वाली चयनित जगहों पर निर्माण तत्काल शुरू करने को कहा गया। जिन स्थानों के लिए दूसरे विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिलना बाकी है, वहां संबंधित विभागों से समन्वय कर प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए गए।
सोलर प्लांट और पार्किंग के काम की भी समीक्षा
- बिजली बिलों में राहत और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए रेस्को माडल के तहत सोलर प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया। वहीं मल्टीलेवल कार पार्किंग में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए किए गए तकनीकी उपायों की जानकारी स्मार्ट सिटी सीईओ टी. प्रतीक राव ने दी।
- कलेक्टर ने कार्य को तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स और सचिन तेंदुलकर मार्ग सहित अन्य परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस दौरान स्मार्ट सिटी और नगर निगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- दुश्मन को फंसाने के लिए रचा खौफनाक षड्यंत्र: बीजेपी नेता के भाई ने दिव्यांग नौकर को घर से बुलाकर खुद गोलियों से भूना