• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में अग्निवीर तकनीकी भर्ती में 794 ने दिया फिजिकल टेस्ट, 532 अभ्यर्थी सफल

सागर में अग्निवीर तकनीकी भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 794 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 532 सफल रहे। सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज परीक्षण हुआ, आगे मेडिकल ...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 01:26:18 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 01:26:18 PM (IST)
ग्वालियर में अग्निवीर तकनीकी भर्ती में 794 ने दिया फिजिकल टेस्ट, 532 अभ्यर्थी सफल
ग्वालियर में अग्निवीर तकनीकी भर्ती में 794 ने दिया फिजिकल टेस्ट। (नईदुनिया)

HighLights

  1. अग्निवीर तकनीकी भर्ती में बुधवार को 794 अभ्यर्थी शामिल हुए।
  2. शारीरिक परीक्षा में कुल 532 अभ्यर्थी सफल रहे हैं।
  3. परीक्षा में मुरैना, निवाड़ी, श्योपुर, शिवपुरी के अभ्यर्थी शामिल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए सागर के इंदिरा गांधी इंजीनयरिंग कालेज में शारीरिक भर्ती चल रही है। बुधवार को 794 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षा दी। इसमें से 532 अभ्यर्थी सफल रहे। इनका दस्तावेज परीक्षण हुआ।

अग्निवीर तकनीकि की शारीरिक परीक्षा आयोजित

  • बुधवार को अग्निवीर तकनीकि के अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा आयोजित की गई। इसमें मुरैना, निवाड़ी, श्योपुर, शिवपुरी जिले के अभ्यर्थियों को शामिल किया गया। 897 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे।
  • इसमें से 794 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा के लिए उपस्थित रहे। रात 12 बजे से प्रवेश प्रारंभ हुआ। सुबह चार बजे से दौड़ा प्रारंभ हुई। बुधवार को 794 में से 532 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में सफल रहे।

शारीरिक परीक्षा के बाद जारी होगी मेरिट लिस्ट:

  • 14 अक्टूबर तक शारीरिक परीक्षा चलेगी। शारीरिक परीक्षा में जो अभ्यर्थी सफल होंगे, उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए मुरार केंटोनमेंट स्थित मिलिट्री अस्पताल में बुलाया जाएगा।
  • इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी। मेरिट लिस्ट के बाद भी दस्तावेज परीक्षण होगा। इस पूरी प्रक्रिया में करीब डेढ़ माह का समय लगेगा। इसके बाद दिसंबर में अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग पर रवाना किया जाएगा।

शारीरिक परीक्षा के सांतवे दिन अग्निवीर तकनीकि के 794 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसमें से 532 अभ्यर्थी सफल रहे हैं। शारीरिक परीक्षा संपन्न होने के बाद अगले चरण में मेडिकल परीक्षण व दस्तावेज परीक्षण होगा। कर्नल पंकज कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय


यह भी पढ़ें- भोपाल में सिद्धांता अस्पताल सील: G+1 की मंजूरी पर खड़ी कर दी चार मंजिलें, लाइसेंस रद; अब तोड़ने का नोटिस जारी