• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में अक्टूबर में भी गर्मी का सितम: पारा पहुंचा 37.2 डिग्री, सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा रात का तापमान

वातावरण में नमी भी सामान्य से कम रही। सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 53 प्रतिशत और दोपहर 12:30 बजे 45 प्रतिशत दर्ज की गई। दोनों समय आर्द्रता सामान्य स...और पढ़ें

By Anoop BhargavEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 10:43:08 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 10:43:40 PM (IST)
ग्वालियर में अक्टूबर में भी गर्मी का सितम: पारा पहुंचा 37.2 डिग्री, सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा रात का तापमान
सोमवार दोपहर में तेज धूप ने परेशान किया तो कपड़ों से ढंक कर जाती युवती। नईदुनिया

HighLights

  1. तेज धूप और कम नमी से दिनभर छूटे पसीने
  2. सुबह से ही चढ़ने लगा पारा, दोपहर में 36.6 डिग्री दर्ज
  3. रात के तापमान में भी नहीं मिल रही अपेक्षित राहत

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में अक्टूबर की शुरुआत के बावजूद गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि रात के तापमान में भी अपेक्षित गिरावट नहीं हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक होने के कारण सुबह और रात के समय भी गर्माहट बनी रही।


दिन निकलने के साथ ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह 5:30 बजे तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद सुबह 8:30 बजे तापमान बढ़कर 28.6 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह 11:30 बजे तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि दोपहर 2:30 बजे यह बढ़कर 36.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसके बाद शाम को तापमान में मामूली गिरावट आई और 5:30 बजे 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय तेज धूप के कारण सड़कों और खुले स्थानों पर गर्मी का असर अधिक महसूस हुआ।

नमी में भी आई कमी

  • वातावरण में नमी भी सामान्य से कम रही। सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 53 प्रतिशत और दोपहर 12:30 बजे 45 प्रतिशत दर्ज की गई। दोनों समय आर्द्रता सामान्य से कम रही।
  • मौसम साफ रहने और धूप तेज होने के कारण दिन में गर्मी का प्रभाव बढ़ा रहा। हालांकि शाम के बाद तापमान में गिरावट शुरू होने से मौसम में कुछ राहत महसूस हुई।
  • लगातार साफ मौसम और दिन के तापमान के सामान्य से ऊपर बने रहने से शहर में गर्मी का असर कायम है।